सोमवार, 23 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर किसानों में आक्रोश, जमीन बचाने के लिए संघर्ष का ऐलान   •   भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी, इलाके में मचा हड़कंप   •   भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे-365 दिन काम करता है, पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं : नितिन नवीन   •   अरुणाचल में 11,200 MW का बांध क्यों बनाना चाहती है सरकार? जानिए विरोध की वजह   •   श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव और बेहतर इलाज के लिए जागरूकता जरूरी : निशांत   •   सारण क्रिकेट लीग शुरू, श्रेयसी सिंह की बल्लेबाजी ने लूटी महफिल   •   ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर किसानों में आक्रोश, जमीन बचाने के लिए संघर्ष का ऐलान   •   भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी, इलाके में मचा हड़कंप   •   भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे-365 दिन काम करता है, पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं : नितिन नवीन   •   अरुणाचल में 11,200 MW का बांध क्यों बनाना चाहती है सरकार? जानिए विरोध की वजह   •   श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव और बेहतर इलाज के लिए जागरूकता जरूरी : निशांत   •   सारण क्रिकेट लीग शुरू, श्रेयसी सिंह की बल्लेबाजी ने लूटी महफिल   •  
क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी, इलाके में मचा हड़कंप

डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
22 नवंबर 2026, 08:02 PM IST (6 घंटे पहले) अपडेट: 23 नवंबर 2026, 12:57 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/दिनारा : प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ भलुनीधाम मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। 

सूचना मिलते ही दिनारा, नटवार, बिक्रमगंज, दावथ, सूर्यपुरा और भानस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, एसडीएम दिलीप कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर विनय कुमार ने मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पुजारी से पूरी जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम भी जांच के लिए पहुंची।घटना की खबर फैलते ही भलुनीधाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कई गणमान्य लोग भी मंदिर पहुंचकर घटना पर चिंता जताते दिखे।

News Image


एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि मंदिर से करीब डेढ़ से दो किलो वजन के चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। वहीं मंदिर के पुजारी बच्चा जी पांडेय के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

एसपी ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की भी जांच की जा रही है। मंदिर में हुई इस चोरी से श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश और चिंता है। लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा चोरी गए आभूषणों की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।