मीडिया दर्शन - सुपौल - लालबहादुर ।
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं विभागीय निदेशानुसार आदि सेवा केन्द्र, आदिवासी टोला, वार्ड 13, ग्राम- हांसा, पंचायत-नौआवाखर, प्रखंड- किशनपुर, जिला- सुपौल पर धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती "जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला स्तरीय जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल एवं जिला योजना पदाधिकारी, सुपौल की उपस्थित रहे । साथ ही अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, किशनपुर, विकास मित्र, पंचायत- नौआवाखर उपस्थित थे । साथ ही जनजातीय महिला-पुरुषों की भागीदारी रही। जिसमें श्री ज्ञान बहादुर गुरुम, श्री रवीन्द्र गुरुम, श्री राजकिशोर गुरुम आदि विशेष रूप से सक्रिय रहे।
सर्वप्रथम धरती आबा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन एवं उनके जनजातीय समुदाय के लिए किए गए योगदान की विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जनजातीय लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उसके अनुपालन का निदेश दिया ।