शनिवार, 21 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सासाराम में बेकाबू पुलिस वाहन ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन घायल   •   राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का हमला, बोले- विदेश में भारत की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे नेता प्रतिपक्ष   •   जालंधर से शुरू हुई 2,500 किलोमीटर लंबी समरसता संकल्प यात्रा, नितिन नवीन ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना   •   नौआबाखर पंचायत के हांसा में बिरसा मुंडा की मनी 151वीं जयंती   •   त्रिवेणीगंज में घरेलू विवाद के बाद 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम   •   कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार हासिल करेगी ऐतिहासिक विजय : नितिन नवीन   •   सासाराम में बेकाबू पुलिस वाहन ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन घायल   •   राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का हमला, बोले- विदेश में भारत की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे नेता प्रतिपक्ष   •   जालंधर से शुरू हुई 2,500 किलोमीटर लंबी समरसता संकल्प यात्रा, नितिन नवीन ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना   •   नौआबाखर पंचायत के हांसा में बिरसा मुंडा की मनी 151वीं जयंती   •   त्रिवेणीगंज में घरेलू विवाद के बाद 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम   •   कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार हासिल करेगी ऐतिहासिक विजय : नितिन नवीन   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

सासाराम में बेकाबू पुलिस वाहन ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन घायल

सासाराम के प्रभाकर मोड़ के पास अनियंत्रित पुलिस वाहन ने दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
20 नवंबर 2026, 06:27 PM IST (7 घंटे पहले) अपडेट: 21 नवंबर 2026, 12:44 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार शाम प्रभाकर मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित पुलिस वाहन ने दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

तीन गाड़ियों को पुलिस वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम प्रभाकर मोड़ के समीप एक पुलिस वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद सड़क पर चल रही दो बाइक और एक कार उसकी चपेट में आ गईं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कार चालक समेत तीन लोग हादसे में घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अन्य दो घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बक्सर जिले के इंदौर गांव निवासी रेयाज अली की भी पहचान हुई है।

पुलिस चालक पर नशे में होने का आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन के चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल पुलिस वाहन बिक्रमगंज थाने का बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की बात भी सामने आई है।

सड़क जाम से यातायात प्रभावित

घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण फजलगंज से पोस्ट ऑफिस चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

सूचना मिलने पर सासाराम नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और चालक की भूमिका को लेकर आधिकारिक जांच की जानकारी सामने आना बाकी है।