शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़

रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा

रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान में अंकित रनर की ओर से होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए ट्रायल दौड़ आयोजित की जा रही है। छह प्रखंडों के युवा इसमें शामिल हुए।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
15 अक्टूबर 2026, 06:25 PM IST (9 घंटे पहले) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 10:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
Media Darshan/रामगढ़: रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ट्रायल दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। अंकित रनर रामगढ़ की ओर से आयोजित इस ट्रायल दौड़ में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा हिस्सा ले रहे हैं।

ट्रायल दौड़ में रामगढ़, मांडू, गोला, दुलमी, पतरातू और चितरपुर प्रखंडों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। फिलहाल सिदो-कान्हू मैदान में दौड़ जारी है। अभ्यर्थी ट्रायल के माध्यम से अपनी शारीरिक क्षमता और तैयारी को परख रहे हैं। होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं।

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। वहीं, मांडू विधायक तिवारी महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अंकित रनर रामगढ़ की ओर से इससे पहले भी अभ्यर्थियों के लिए ट्रायल दौड़ का आयोजन किया गया था। चार अक्टूबर को आयोजित ट्रायल दौड़ में भी होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने हिस्सा लिया था।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह के ट्रायल से अभ्यर्थियों को वास्तविक भर्ती परीक्षा से पहले अपनी तैयारी और प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर मिलता है।