गुरुवार, 26 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
1857 के आंदोलन को दबाने के लिए ब्रिटिश अधिकारी ने कराई थी कांग्रेस की स्थापना: मनोहर लाल   •   संविधान केवल कानून का दस्तावेज नहीं, हजारों वर्षों की सभ्यता का प्रतिबिंब है: नितिन नवीन   •   नारी को नारायणी बनकर परिवार में जगानी होगी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना : वी. शांता कुमारी   •   ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर किसानों में आक्रोश, जमीन बचाने के लिए संघर्ष का ऐलान   •   भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी, इलाके में मचा हड़कंप   •   भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे-365 दिन काम करता है, पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं : नितिन नवीन   •   1857 के आंदोलन को दबाने के लिए ब्रिटिश अधिकारी ने कराई थी कांग्रेस की स्थापना: मनोहर लाल   •   संविधान केवल कानून का दस्तावेज नहीं, हजारों वर्षों की सभ्यता का प्रतिबिंब है: नितिन नवीन   •   नारी को नारायणी बनकर परिवार में जगानी होगी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना : वी. शांता कुमारी   •   ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर किसानों में आक्रोश, जमीन बचाने के लिए संघर्ष का ऐलान   •   भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी, इलाके में मचा हड़कंप   •   भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे-365 दिन काम करता है, पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं : नितिन नवीन   •  
देश राजनीति ब्रेकिंग न्यूज़

संविधान केवल कानून का दस्तावेज नहीं, हजारों वर्षों की सभ्यता का प्रतिबिंब है: नितिन नवीन

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
26 नवंबर 2026, 07:29 PM IST (1 घंटे पहले) अपडेट: 26 नवंबर 2026, 07:43 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पटना । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की सभ्यता, संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कांग्रेस पर संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया।

श्री नवीन ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि लोकतंत्र की जननी बिहार की पवित्र भूमि पर आकर ‘संविधान गौरव दिवस’ मनाने का अवसर मिला। जब भी लोकतंत्र और संविधान की बात होती है, तो पूरे देश की निगाहें बिहार की ओर उठती हैं। वैशाली के लिच्छवी गणराज्य से सभा में बैठकर निर्णय लेने की परंपरा शुरू हुई। बोधगया में भगवान बुद्ध की कार्यप्रणाली से संघ में चर्चा, मतदान और सहमति की परंपरा की सीख मिली। पाटलिपुत्र में सम्राट अशोक के शासनकाल से धर्म और लोक कल्याण पर आधारित शासन की प्रेरणा मिली।

उन्होंने कहा कि मैं संविधान को तीन रूपों में देखता हूं। पहला, इसका शरीर, जिसमें 395 मूल अनुच्छेद हैं। दूसरा, इसकी आत्मा, जिसमें भारत की हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता और संस्कृति के दर्शन होते हैं। तीसरा, इसके प्राण, यानी वे लोग, जो इसे लागू करते हैं और धरातल पर उतारते हैं। संविधान की मूल प्रति को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथों से लिखा और शांतिनिकेतन में आचार्य नंदलाल बोस ने इसे चित्रित किया। मूल अधिकारों वाले भाग के शीर्ष पर लंका विजय के बाद अयोध्या लौटते प्रभु श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण का चित्र है। नीति निर्देशक तत्वों वाले भाग में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए चित्रित किया गया है।

कांग्रेस ने संविधान को बनाया सत्ता का हथियार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को सत्ता का हथियार बनाया, जबकि मोदी सरकार ने उसी संविधान को गरीबों, पिछड़ों, वंचितों और महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम बनाया। कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर 90 बार चुनी हुई राज्य सरकारें गिराईं और आपातकाल लगाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटा।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने आशा व्यक्त की थी कि अनुच्छेद 356 एक मृत अक्षर बना रहेगा, लेकिन कांग्रेस ने इसे विपक्षी सरकारों को कुचलने का हथियार बना लिया। अकेले इंदिरा गांधी के शासनकाल में 50 बार इस शक्ति का दुरुपयोग किया गया।

श्री नवीन ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को संविधान सभा व लोकसभा चुनावों में रोका, हिंदू कोड बिल अटकाया और 1990 तक उन्हें भारत रत्न नहीं मिलने दिया। बाबा साहब को चुनाव हराने वाली और उनका अपमान करने वाली कांग्रेस आज संविधान की दुहाई का झूठा राग अलापती है। राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन उन्हें संविधान को आत्मसात करना होगा और अपनी पार्टी के व्यवहार के लिए देश से माफी मांगनी होगी।

मोदी सरकार ने उतारा अंत्योदय को जमीन पर

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बाबा साहब की सोच के अनुरूप 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। जनधन, डीबीटी, आयुष्मान भारत और आवास योजनाओं से अंत्योदय के संकल्प को जमीन पर उतारा गया। आज डीबीटी के माध्यम से दिल्ली से चला पूरा एक रुपया सीधे गरीब के खाते में पहुंचता है।

श्री नवीन ने कहा कि भाजपा ने जब भी संविधान में संशोधन किया, वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का काम किया। 86वें संशोधन से शिक्षा का अधिकार, 102वें से पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा, 103वें से ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण और 106वें संशोधन से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला।

उन्होंने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और चुनाव हारने पर चुनाव आयोग व ईवीएम पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प स्पष्ट है - संविधान के सम्मान, विरासत के संरक्षण और सबके सामूहिक प्रयास से 2047 तक विकसित भारत का निर्माण।