गुरुवार, 26 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
1857 के आंदोलन को दबाने के लिए ब्रिटिश अधिकारी ने कराई थी कांग्रेस की स्थापना: मनोहर लाल   •   संविधान केवल कानून का दस्तावेज नहीं, हजारों वर्षों की सभ्यता का प्रतिबिंब है: नितिन नवीन   •   नारी को नारायणी बनकर परिवार में जगानी होगी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना : वी. शांता कुमारी   •   ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर किसानों में आक्रोश, जमीन बचाने के लिए संघर्ष का ऐलान   •   भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी, इलाके में मचा हड़कंप   •   भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे-365 दिन काम करता है, पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं : नितिन नवीन   •   1857 के आंदोलन को दबाने के लिए ब्रिटिश अधिकारी ने कराई थी कांग्रेस की स्थापना: मनोहर लाल   •   संविधान केवल कानून का दस्तावेज नहीं, हजारों वर्षों की सभ्यता का प्रतिबिंब है: नितिन नवीन   •   नारी को नारायणी बनकर परिवार में जगानी होगी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना : वी. शांता कुमारी   •   ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर किसानों में आक्रोश, जमीन बचाने के लिए संघर्ष का ऐलान   •   भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी, इलाके में मचा हड़कंप   •   भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे-365 दिन काम करता है, पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं : नितिन नवीन   •  

1857 के आंदोलन को दबाने के लिए ब्रिटिश अधिकारी ने कराई थी कांग्रेस की स्थापना: मनोहर लाल

ांग्रेस और संघ के इतिहास पर नई पुस्तक का विमोचन, मनोहर लाल ने कांग्रेस की स्थापना को लेकर दिया बयान

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
26 नवंबर 2026, 07:45 PM IST (1 घंटे पहले) अपडेट: 26 नवंबर 2026, 08:05 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली। केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 1857 के द्वितीय स्वतंत्रता आंदोलन को दबाने के उद्देश्य से एक ब्रिटिश अधिकारी ने कांग्रेस की स्थापना कराई थी। उन्होंने कहा कि उस दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े लोग स्वतंत्रता आंदोलन के लिए कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर कार्य कर रहे थे।

श्री खट्टर गुरुवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में इतिहासकार कृष्णानन्द सागर द्वारा लिखित दो खंडों की पुस्तक ‘कांग्रेस और संघ : एक सिंहावलोकन’ के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह की ओर से ‘भारत गौरव उत्सव-2026’ के अंतर्गत संघ शताब्दी पुस्तक श्रृंखला में इस पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

मनोहर लाल ने पुस्तक को तथ्यात्मक एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए लेखक कृष्णानन्द सागर को बधाई दी। उन्होंने प्रकाशक एवं चाणक्य वार्ता के संपादक डॉ. अमित जैन की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जो राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। संघ की 100 वर्षों की सेवा और समर्पण का परिणाम है कि आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व के देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ जुड़ने के इच्छुक हैं। उन्होंने सभी से संस्कारित होकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे असम, तमिलनाडु एवं पंजाब के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पुस्तक को पठनीय और शोधपरक जानकारी से परिपूर्ण बताया। उन्होंने चाणक्य वार्ता प्रकाशन के दस वर्ष पूरे होने पर डॉ. अमित जैन को बधाई दी।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद लेखक कृष्णानन्द सागर ने पुस्तक की विषयवस्तु और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।

विशेष अतिथि अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुन्द पाण्डेय ने इतिहास और ज्ञान से जुड़े विषयों पर अपना संबोधन दिया। वहीं पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. शंकर घोष ने भी अपने विचार व्यक्त किए।