शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

नल जल योजना के तोते उड़े हैं और पदाधिकारी महोदय को निर्धारित शुल्क चाहिए

निर्धारित शुल्क का भुगतान करें ताकि  योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन हो सके: पदाधिकारी समस्तीपुर: प्रखंड के महथी उत्तर पंचायत में डीपीआरओ का निरीक्षण किया गया. जिसमें गली नली योजनाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अनावश्यक रूप से पानी का उपयोग करन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 मई 2022, 12:09 PM IST (13 मई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 10:12 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

निर्धारित शुल्क का भुगतान करें ताकि  योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन हो सके: पदाधिकारी

समस्तीपुर: प्रखंड के महथी उत्तर पंचायत में डीपीआरओ का निरीक्षण किया गया. जिसमें गली नली योजनाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अनावश्यक रूप से पानी का उपयोग करने, सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क नल जल योजना में नहीं देने बालों पर कार्रवाई होने की बात बताई. योजनाओं में के निरीक्षण के दौरान मिली शिकायत का समाधान करने का आश्वासन देते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए. जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि विभूतिपुर प्रखंड के महथी उत्तर पंचायत का निरीक्षण किया गया. छात्र की उपस्थिति तथा नामांकन के अनुसार वर्ग कक्ष नहीं होने, उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पाए जाने, आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे की उपस्थिति नहीं होने, सहित नल जल नली गली योजनाओं की गहनता से निरीक्षण किया. उन्होंने जन वितरण प्रणाली की दुकान का भी निरीक्षण किया.(नल जल योजना के)

Read Also: बस एक छोटे से विवाद के लिए युवक को मारकर अधमरा कर दिया
निरिक्षण के दौरान उन्होंने सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया है कि निरीक्षण के दौरान नल जल योजनाओं में आवश्यकता से अधिक पीने के पानी को बर्बाद किया जाता है. सरकार के द्वारा निर्धारित शुल्क 30 जो उपभोक्ताओं के द्वारा नहीं दिया जाता है जिसके कारण योजना सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पाती है. उन्होंने आम लोगों से एवं जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए किया है कि पानी के बचाने जल जीवन हरियाली पर ध्यान आकर्षित करते हुए नल की सुरक्षा एवं जल के संरक्षण की जिम्मेदारी सभी लोगों को स्वयं लेना चाहिए.(नल जल योजना के)
किसी भी योजनाओं में हो रही गड़बड़ी को निरीक्षण के दौरान खुलकर जानकारी देने पर जमीनी स्तर पर हो रहे कालाबाजारी का खुलासा होगा सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेवारी समझकर सरकारी योजनाओं का संचालन धरातल पर करेंगे. तभी योजना सफल एवं फलीभूत होगी. उन्होंने विभिन्न योजनाओं की मिली शिकायत का समाधान करने तथा के विद्यालय में 4 विद्यालय चलने पर वरीय पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए समाधान के उपाय हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखने की बात बताई है. वही विभूतिपुर पूर्व सहित अन्य स्थानों पर अन्य पदाधिकारियों के द्वारा जांच किया जा रहा है.
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.