बुधवार, 30 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
देहरादून एक्सप्रेस से 22 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 11 लाख रुपये   •   कांग्रेस कार्यसमिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग वाला प्रस्ताव किया पारित   •   पीएचडी कोर्सवर्क के सुचारु संचालन पर शोधार्थियों ने जताया विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार   •   1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा टिकट चेकिंग अभियान, यात्रियों से वैध पहचान पत्र रखने की अपील   •   विजय कुमार चौधरी समेत तीन मंत्रियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं   •   चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी   •   देहरादून एक्सप्रेस से 22 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 11 लाख रुपये   •   कांग्रेस कार्यसमिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग वाला प्रस्ताव किया पारित   •   पीएचडी कोर्सवर्क के सुचारु संचालन पर शोधार्थियों ने जताया विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार   •   1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा टिकट चेकिंग अभियान, यात्रियों से वैध पहचान पत्र रखने की अपील   •   विजय कुमार चौधरी समेत तीन मंत्रियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं   •   चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी   •  
राज्य बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी आधुनिक उड़ान सुविधाएं, पहले चरण में ₹6,500 करोड़ का निवेश प्रस्तावित

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
29 सितंबर 2026, 02:17 PM IST (14 घंटे पहले) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 04:04 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/पटना। बिहार में हवाई संपर्क और आधारभूत संरचना के विस्तार की दिशा में सोनपुर इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को पटना के ‘संकल्प’ सभागार में सोनपुर एवं अजगैबीनाथ धाम प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

बैठक में सोनपुर एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट (TEFR), मास्टर प्लान, भूमि अधिग्रहण, क्षमता, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की गई। RITES Ltd. की ओर से TEFR प्रस्तुत की गई।

प्रस्ताव के अनुसार सोनपुर एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब ₹6,500 करोड़ का निवेश PPP मोड पर किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण और बाहरी कनेक्टिविटी से जुड़ी लागत राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की बात कही गई है। 

परियोजना के तहत 3,800 मीटर लंबाई की तीन रनवे और आधुनिक CAT Guiding System विकसित करने की योजना है। एयरपोर्ट को बड़े विमानों के संचालन के अनुकूल बनाने का प्रस्ताव है। साथ ही इसे आधुनिक Cargo Hub के रूप में विकसित करने की भी योजना है।

एयरपोर्ट परिसर में Commercial Area और Aerocity Hub विकसित करने का प्रस्ताव है। निजी एवं कॉरपोरेट विमानों के लिए अलग टर्मिनल तथा करीब 45 से 60 मीटर ऊंचे आधुनिक ATC Tower के निर्माण की भी योजना बताई गई है।

टर्मिनल का विकास Phase-I, Phase-II और Phase-III में किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार Phase-I को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹37,000 करोड़ बताई गई है।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के लिए Project Management Unit (PMU) गठित किया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

परियोजना के पूरा होने से सारण सहित आसपास के क्षेत्रों में हवाई संपर्क, व्यापार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।