मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
दशहरा पर्व के बीच रोहतास में हत्या से सनसनी, डुमरा में धारदार हथियार से युवक की हत्या   •   पटना की आकांक्षा दयानंद बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, फिल्म ‘आज का महिषासुर’ में आएंगी नजर   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   दशहरा पर्व के बीच रोहतास में हत्या से सनसनी, डुमरा में धारदार हथियार से युवक की हत्या   •   पटना की आकांक्षा दयानंद बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, फिल्म ‘आज का महिषासुर’ में आएंगी नजर   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •  
राज्य क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

दशहरा पर्व के बीच रोहतास में हत्या से सनसनी, डुमरा में धारदार हथियार से युवक की हत्या

ोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में 45 वर्षीय जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम हत्या की जांच में जुटी है।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
20 अक्टूबर 2026, 01:05 PM IST (2 घंटे पहले) अपडेट: 20 अक्टूबर 2026, 03:23 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन | करगहर (रोहतास) रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में जनार्दन तिवारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह गांव के बीच दलित बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर उनका खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान स्वर्गीय राधाकृष्ण तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

एसडीपीओ-2, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने शुरू की जांच, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
एसडीपीओ-2, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने शुरू की जांच, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

रात में खाना खाने के बाद घर से निकले थे जनार्दन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनार्दन तिवारी सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। मंगलवार की सुबह गांव की कुछ महिलाओं ने दलित बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर उनका शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।

शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

छाती और चेहरे पर मिले जख्म के निशान

हत्या की सूचना मिलने पर करगहर थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।

थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक की छाती और चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि जनार्दन तिवारी की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। वह खेती और पशुपालन के काम में लगे रहते थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू की। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों के संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन

घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित नजर आए। परिजन घटनास्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों की ओर से समझाने-बुझाने के प्रयास के बावजूद ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही।

एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस घटना के बाद डुमरा गांव में शोक और तनाव का माहौल है।