गुरुवार, 12 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर घर लौटना रह गया अधूरा, NH-19 पर ट्रक ने उजाड़ा परिवार, मासूम समेत तीन की मौत   •   दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत, खेत में दफन मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप   •   भलूनीधाम महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा   •   पतलुका में गोवर्धन पूजा पर भव्य महादंगल का आयोजन, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम; महिला पहलवान खुशबू की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र   •   कोसी क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू   •   दिवाली पर खड़गे और इमरान मसूद के बयानों को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला; सपा और टीएमसी भी निशाने पर   •   छठ पर घर लौटना रह गया अधूरा, NH-19 पर ट्रक ने उजाड़ा परिवार, मासूम समेत तीन की मौत   •   दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत, खेत में दफन मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप   •   भलूनीधाम महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा   •   पतलुका में गोवर्धन पूजा पर भव्य महादंगल का आयोजन, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम; महिला पहलवान खुशबू की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र   •   कोसी क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू   •   दिवाली पर खड़गे और इमरान मसूद के बयानों को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला; सपा और टीएमसी भी निशाने पर   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

छठ पर घर लौटना रह गया अधूरा, NH-19 पर ट्रक ने उजाड़ा परिवार, मासूम समेत तीन की मौत

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
12 नवंबर 2026, 11:58 AM IST (20 मिनट पहले) अपडेट: 12 नवंबर 2026, 12:02 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खुशियों भरा परिवार उजड़ गया। स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है।


मृतकों की पहचान नवादा जिले के पकरी बरमा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी राजकुमार चौहान (48), उनके 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और उनके समधी भगवान दास के रूप में की गई है। वहीं घायलों में नीतीश कुमार, किरण कुमारी और 10 वर्षीय राकेश कुमार शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गया रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार राजकुमार चौहान मुंबई के एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे। छठ महापर्व मनाने के लिए वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई से बस से बनारस पहुंचे थे और वहां से स्कॉर्पियो रिजर्व कर अपने गांव सलेमपुर लौट रहे थे। परिजनों में त्योहार को लेकर काफी खुशी थी, सभी को अपने गांव में छठ मनाने का इंतजार था, लेकिन किसे पता था कि घर पहुंचने से पहले ही काल उनका रास्ता रोक लेगा।
रतनुआ गांव के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में भगवान दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार और उनका मासूम बेटा बुरी तरह घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा दल-बल के साथ डायल 112 की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान राजकुमार चौहान और 8 वर्षीय रितेश ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। जो परिवार छठ की खुशियां मनाने आ रहा था, आज उसी परिवार में मातम छा गया है।