बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
टीकाकरण के लिए पैसे मांगने के आरोप में एएनएम का वेतन रोका, मूल पदस्थापन पर भेजने का निर्देश   •   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिंहस्थ कुंभ मेले का निमंत्रण, 31 अक्टूबर को होगा ध्वजारोहण समारोह   •   सिविल सर्जन कार्यालय से रात्रि में फाइल ले जाने के आरोप में पूर्व लिपिक से पूछताछ, पुलिस जांच में जुटी   •   दशहरा पर्व के बीच रोहतास में हत्या से सनसनी, डुमरा में धारदार हथियार से युवक की हत्या   •   पटना की आकांक्षा दयानंद बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, फिल्म ‘आज का महिषासुर’ में आएंगी नजर   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   टीकाकरण के लिए पैसे मांगने के आरोप में एएनएम का वेतन रोका, मूल पदस्थापन पर भेजने का निर्देश   •   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिंहस्थ कुंभ मेले का निमंत्रण, 31 अक्टूबर को होगा ध्वजारोहण समारोह   •   सिविल सर्जन कार्यालय से रात्रि में फाइल ले जाने के आरोप में पूर्व लिपिक से पूछताछ, पुलिस जांच में जुटी   •   दशहरा पर्व के बीच रोहतास में हत्या से सनसनी, डुमरा में धारदार हथियार से युवक की हत्या   •   पटना की आकांक्षा दयानंद बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, फिल्म ‘आज का महिषासुर’ में आएंगी नजर   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •  
राज्य स्वास्थ्य बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

टीकाकरण के लिए पैसे मांगने के आरोप में एएनएम का वेतन रोका, मूल पदस्थापन पर भेजने का निर्देश

सिविल सर्जन कार्यालय से 21 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
21 अक्टूबर 2026, 06:46 PM IST (1 घंटे पहले) अपडेट: 21 अक्टूबर 2026, 07:44 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन, औरंगाबाद। सदर अस्पताल, औरंगाबाद में टीकाकरण के लिए कथित तौर पर पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने एएनएम बेबी कुमारी के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया है। विभागीय जांच पूरी होने तक वेतन अवरुद्ध रहेगा।

टीकाकरण के दौरान नवजात को गोद में लेकर रजिस्टर में प्रविष्टि करती महिला, वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की कार्र
टीकाकरण के दौरान नवजात को गोद में लेकर रजिस्टर में प्रविष्टि करती महिला, वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की कार्र

सिविल सर्जन कार्यालय से 21 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

आदेश में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को एएनएम बेबी कुमारी को तत्काल उनके मूल पदस्थापन संस्थान स्वास्थ्य उपकेंद्र बिजौली, देव के लिए विरमित करने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य संस्थानों में जीरो टॉलरेंस की नीति

मामले के बाद सिविल सर्जन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी अस्पतालों के उपाधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, अस्पताल प्रबंधकों और स्वास्थ्य प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संस्थानों में इस तरह की गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करने और व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

फिलहाल, वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों की विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।