बुधवार, 11 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत, खेत में दफन मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप   •   भलूनीधाम महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा   •   पतलुका में गोवर्धन पूजा पर भव्य महादंगल का आयोजन, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम; महिला पहलवान खुशबू की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र   •   कोसी क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू   •   दिवाली पर खड़गे और इमरान मसूद के बयानों को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला; सपा और टीएमसी भी निशाने पर   •   मुख्यमंत्री के आदेश पर त्रिवेणीगंज की सीओ प्रियंका सिंह निलंबित, 15 अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई   •   दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत, खेत में दफन मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप   •   भलूनीधाम महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा   •   पतलुका में गोवर्धन पूजा पर भव्य महादंगल का आयोजन, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम; महिला पहलवान खुशबू की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र   •   कोसी क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू   •   दिवाली पर खड़गे और इमरान मसूद के बयानों को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला; सपा और टीएमसी भी निशाने पर   •   मुख्यमंत्री के आदेश पर त्रिवेणीगंज की सीओ प्रियंका सिंह निलंबित, 15 अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई   •  
क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत, खेत में दफन मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर में दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत। प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, खेत से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया शव।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
11 नवंबर 2026, 08:19 PM IST (2 घंटे पहले) अपडेट: 11 नवंबर 2026, 08:42 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन। पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने लड़की की हत्या कर दी और घटना को छिपाने के लिए उसका शव गांव से दूर एक खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की का एक अन्य नाबालिग युवक से प्रेम संबंध था। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों की नाराजगी के बीच दीपावली के दिन लड़की की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद शव को सुनसान खेत में दफन कर दिया गया।

सूचना मिलते ही घर पहुंची पुलिस, कई परिजन फरार

गांव में घटना की चर्चा फैलने के बाद किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर हत्या और शव दफनाने की जानकारी दी। पुलिस जब लड़की के घर पहुंची तो परिवार के अधिकांश सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घर में मिले लड़की के भाई से पूछताछ की। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उस स्थान तक पहुंची, जहां शव को दफनाया गया था।

इसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुदाई कराई गई और नाबालिग का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी ने बताई अलग कहानी, मारपीट का भी आरोप

दूसरी ओर, लड़की के प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो महीने से लड़की से फोन पर बातचीत नहीं कर रहा था। उसका दावा है कि दीपावली की रात वह बोनस की रकम लेने एक रिश्तेदार के घर गया था। यह घर लड़की के मकान के पास ही है। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा।

फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग, नाबालिग की मौत और शव को दफनाने के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल थे।