बुधवार, 11 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत, खेत में दफन मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप   •   भलूनीधाम महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा   •   पतलुका में गोवर्धन पूजा पर भव्य महादंगल का आयोजन, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम; महिला पहलवान खुशबू की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र   •   कोसी क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू   •   दिवाली पर खड़गे और इमरान मसूद के बयानों को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला; सपा और टीएमसी भी निशाने पर   •   मुख्यमंत्री के आदेश पर त्रिवेणीगंज की सीओ प्रियंका सिंह निलंबित, 15 अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई   •   दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत, खेत में दफन मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप   •   भलूनीधाम महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा   •   पतलुका में गोवर्धन पूजा पर भव्य महादंगल का आयोजन, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम; महिला पहलवान खुशबू की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र   •   कोसी क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू   •   दिवाली पर खड़गे और इमरान मसूद के बयानों को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला; सपा और टीएमसी भी निशाने पर   •   मुख्यमंत्री के आदेश पर त्रिवेणीगंज की सीओ प्रियंका सिंह निलंबित, 15 अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

भलूनीधाम महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

4 नवंबर को सजेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच, दूसरे राज्यों से भी पहुंचेंगे कलाकार, सुरक्षा से लेकर प्रकाश व्यवस्था तक की होगी पुख्ता तैयारी

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
11 नवंबर 2026, 08:12 PM IST (2 घंटे पहले) अपडेट: 11 नवंबर 2026, 08:40 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/दिनारा : प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ मां भलूनीधाम में 14 नवंबर को आयोजित होने वाले भलूनीधाम महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को उप विकास आयुक्त आकांक्षा आनंद ने भलूनीधाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल एवं छठ घाट का निरीक्षण किया तथा तालाब में मछलियों को दाना खिलाई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीडीसी ने मां भलूनीधाम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भलूनीधाम महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से जुटा है।


 महोत्सव में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के साथ दूसरे राज्यों से भी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से भलूनीधाम की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्यटन की संभावनाओं को भी नई दिशा मिलेगी। महोत्सव के माध्यम से इस सिद्ध शक्तिपीठ को राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से पहले मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मौके पर एडीएम ललित नारायण भूषण, एसडीएम दिलीप कुमार, डीसीएलआर संतोष कुमार, डीआरडीए प्रमोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अमित राय, बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति, सीओ अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दिनारा, बिक्रमगंज, नटवार, दावथ, भानस तथा पीओ रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।