सोमवार, 23 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर किसानों में आक्रोश, जमीन बचाने के लिए संघर्ष का ऐलान   •   भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी, इलाके में मचा हड़कंप   •   भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे-365 दिन काम करता है, पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं : नितिन नवीन   •   अरुणाचल में 11,200 MW का बांध क्यों बनाना चाहती है सरकार? जानिए विरोध की वजह   •   श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव और बेहतर इलाज के लिए जागरूकता जरूरी : निशांत   •   सारण क्रिकेट लीग शुरू, श्रेयसी सिंह की बल्लेबाजी ने लूटी महफिल   •   ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर किसानों में आक्रोश, जमीन बचाने के लिए संघर्ष का ऐलान   •   भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी, इलाके में मचा हड़कंप   •   भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे-365 दिन काम करता है, पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं : नितिन नवीन   •   अरुणाचल में 11,200 MW का बांध क्यों बनाना चाहती है सरकार? जानिए विरोध की वजह   •   श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव और बेहतर इलाज के लिए जागरूकता जरूरी : निशांत   •   सारण क्रिकेट लीग शुरू, श्रेयसी सिंह की बल्लेबाजी ने लूटी महफिल   •  
राज्य क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

माँ यक्षिणी भवानी मंदिर में चोरी से आक्रोशित विधायक, बोले- आस्था पर प्रहार बर्दाश्त नहीं; दोषियों की जल्द हो गिरफ्तार

रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सिद्धपीठ भलूनी धाम स्थित मां यक्षिणी भवानी मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। चोरों द्वारा मां का मुकुट, झुमके, चरण, बाघ की आंखें समेत अन्य बहुमूल्य आभूषण चोरी कर लिए गए।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
22 नवंबर 2026, 02:36 PM IST (11 घंटे पहले) अपडेट: 23 नवंबर 2026, 12:57 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भलूनी धाम (रोहतास)। दिनारा विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धपीठ भलूनी धाम स्थित मां यक्षिणी भवानी मंदिर में रात्रि के समय चोरी की घटना सामने आने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। चोरों ने मंदिर से मां का चांदी का मुकुट, झुमके, चरण, नथिया, हार, बाघ की आंखें समेत अन्य बहुमूल्य आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चिंता और नाराजगी का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही दिनारा के विधायक तत्काल मां यक्षिणी भवानी मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) श्री दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) श्री सिंधु शेखर तथा स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।

News Image

विधायक ने घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मां के पावन प्रांगण में हुई चोरी अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। यह केवल आभूषणों की चोरी नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय है। मां की आस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं पर इस तरह का प्रहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मां यक्षिणी भवानी के प्रति उनकी आस्था और श्रद्धा अटूट है। उनकी दिनचर्या मां का नाम लेकर शुरू होती है और मां का नाम लेकर ही समाप्त होती है। विधायक ने बताया कि विधायक बनने के बाद पहली बार वेतन मिलने पर उसी राशि से उन्होंने अपनी श्रद्धा और भक्ति के प्रतीक स्वरूप मां की प्रतिमा के लिए मुकुट बनवाया था।

उन्होंने कहा कि मां यक्षिणी भवानी के इस पावन धाम का भव्य विकास हो और इसकी ख्याति देशभर में पहुंचे, यह उनका सदैव संकल्प रहा है। ऐसे में मंदिर परिसर में चोरी की घटना उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

विधायक ने रोहतास के पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच करने, चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने तथा उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। विधायक ने स्पष्ट किया कि मां के दरबार की पवित्रता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आस्था से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।