शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
एक करोड़ परिवारों को उद्यमी परिवार बनाना है : मुख्यमंत्री   •   नौतन में स्कॉर्पियो ने 6 साल के मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; बेतिया-गोपालगंज हाईवे जाम   •   लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: राहुल गांधी   •   जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्ति खत्म, अभियोजन की सीमा बढ़कर 5 करोड़ रुपये   •   दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश   •   सासाराम को 122 करोड़ की सौगात: CM सम्राट चौधरी ने किया 2-लेन बाईपास का लोकार्पण, मंच से क्या बोले? देखें VIDEO   •   एक करोड़ परिवारों को उद्यमी परिवार बनाना है : मुख्यमंत्री   •   नौतन में स्कॉर्पियो ने 6 साल के मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; बेतिया-गोपालगंज हाईवे जाम   •   लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: राहुल गांधी   •   जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्ति खत्म, अभियोजन की सीमा बढ़कर 5 करोड़ रुपये   •   दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश   •   सासाराम को 122 करोड़ की सौगात: CM सम्राट चौधरी ने किया 2-लेन बाईपास का लोकार्पण, मंच से क्या बोले? देखें VIDEO   •  
राजनीति बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

मसौढ़ी में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

मसौढ़ी में इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला और पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
8 अक्टूबर 2026, 07:45 AM IST (20 घंटे पहले) अपडेट: 8 अक्टूबर 2026, 10:16 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन, मसौढ़ी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली से पटना तक विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को मसौढ़ी अनुमंडल के मसौढ़ी, धनरुआ और पुनपुन प्रखंड में इंडिया गठबंधन के बैनर तले विरोध मार्च निकाला गया और पुतला दहन किया गया।

गांधी मैदान से स्टेशन रोड तक निकला मार्च

मसौढ़ी में विरोध मार्च की शुरुआत गांधी मैदान से हुई। इसके बाद जुलूस कर्पूरी चौक होते हुए स्टेशन रोड तक पहुंचा। विरोध मार्च में राजद, कांग्रेस, भाकपा-माले समेत इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़ो’ समेत कई नारे लगाए।

‘यह लोकतंत्र की हत्या है’

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव कमलेश ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र ही नहीं बचेगा तो देश क्या बचेगा।
कमलेश ने आरोप लगाया कि जनता के वोटों की चोरी कर सरकार बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने भी साधा निशाना

वहीं कांग्रेस नेता मोहम्मद अफराज साहिल और इंद्रमणि देवी ने भी प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी चुनाव आयोग कुर्सी पर बैठकर तमाशा देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश को इन सामंतवादियों से बचाना होगा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, भाकपा-माले के कामरेड कुमार, संजय पासवान, नागेश्वर पासवान, कांग्रेस जिला महासचिव अफराज साहिल, इंद्रमणि देवी, भाकपा के प्रो. सीएम पटेल और माले के जितेंद्र राम समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मसौढ़ी के अलावा धनरुआ और पुनपुन प्रखंड में भी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।