शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

नासरीगंज : छठिहार पर सामूहिक भंडारे का भव्य आयोजन

नासरीगंज :- नगर के यादव टोला स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर यादव टोला में गुरुवार की देर संध्या को कृष्ण जन्माष्टमी का छठिहार बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान सामूहिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे, युवा व प्रौढ़ों ने अपनी उपस्थ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अगस्त 2022, 05:32 PM IST (26 अगस्त 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नासरीगंज :- नगर के यादव टोला स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर यादव टोला में गुरुवार की देर संध्या को कृष्ण जन्माष्टमी का छठिहार बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान सामूहिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे, युवा व प्रौढ़ों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व नगर के यादव टोला से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति यादव टोला के बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकाला गया। जो पूरे यादव टोला का भ्रमण करते हुए, माली टोला, मेन रोड, तालाब, मंगलबाजार, थानामोड होते हुए पुनः अपने स्थान पर आकर समाप्त हो गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को श्री राधे-कृष्ण और सुदामा की भेष-भूषा में भव्य झांकी तैयार की गई थी। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर के बारे में पूर्व रिटायर सिपाही सह पूर्व वार्ड पार्षद परमानंद सिंह ने बताया कि वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी और छठिहार बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाता है।(छठिहार पर सामूहिक भंडारे)

Read also:   गंभीर रूप से बीमार पीएमसीएच आईसीयू में भर्ती पत्रकार सुमलेश कुमार को बेहतर इलाज हेतु सहायता राशि से सहयोग करने की जरूरत – किरण देव यादव

जिसमे नगर समेत आसपास के गांव के लोग एकत्रित होकर श्रीकृष्ण का महा प्रसाद ग्रहण करते हैं। प्रत्येक वर्ष लगभग तीन से चार हजार श्रद्धालु यहाँ प्रसाद ग्रहण करने के लिए आते हैं। इस मौके पर सीओ अमित कुमार, राज्य परिषद सदस्य अजय कुमार, एसआई कामेश्वर सिंह, धनजी यादव, उमेश यादव, परशुराम यादव, गोपी यादव, महावीर यादव, छोटू यादव, धर्मेंद्र यादव, कमलेश यादव, रमेश यादव, विनोद यादव, डेविड यादव, विधा चरण विश्वास, मंटू कुमार, बिट्टू यादव, पंकज यादव, कृष्णा कुमार, बाल्मीकि यादव, संतोष कुमार उर्फ राय जी, पवन यादव, मुन्ना प्रजापति, रावण यादव, सरोज यादव, कोहली यादव, पारुल, मंत्री जी, रितेश, मिथिलेश, अमित, गोविंद, राहुल, रूपेश समेत कई लोग मौजूद थे।(छठिहार पर सामूहिक भंडारे)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें