मंगलवार, 29 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
25 दिन बाद नेहा झा को मिली जमानत, ट्रेन से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में हुई थी गिरफ्तारी   •   छठ को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल कराने की पहल, ‘अर्घ्य’ प्रदर्शनी शुरू   •   अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का प्रभार   •   शिवराज ने किया रबी अभियान 2026 का शुभारंभ, जलवायु-अनुकूल कृषि रोडमैप पर जोर   •   मसौढ़ी में दिनदहाड़े लूट, युवक से 25 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप   •   औरंगाबाद में तीन लुटेरे गिरफ्तार, सीएसपी संचालक को गोली मारने समेत कई लूटकांडों का खुलासा   •   25 दिन बाद नेहा झा को मिली जमानत, ट्रेन से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में हुई थी गिरफ्तारी   •   छठ को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल कराने की पहल, ‘अर्घ्य’ प्रदर्शनी शुरू   •   अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का प्रभार   •   शिवराज ने किया रबी अभियान 2026 का शुभारंभ, जलवायु-अनुकूल कृषि रोडमैप पर जोर   •   मसौढ़ी में दिनदहाड़े लूट, युवक से 25 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप   •   औरंगाबाद में तीन लुटेरे गिरफ्तार, सीएसपी संचालक को गोली मारने समेत कई लूटकांडों का खुलासा   •  
राज्य क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, फर्जी पुलिस आईडी और हथियार बरामद

पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की रात पखनारी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे एक सफेद कार में कुछ लोगों के पुलिस की वर्दी में मौजूद होने और लूट की योजना बनाने की सूचना मिली थी।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
27 सितंबर 2026, 06:42 PM IST (1 दिन पहले) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 12:55 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन | शिवसागर (रोहतास)

शिवसागर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे पर लूट की योजना बना रहे पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, पिस्तौल जैसी दिखने वाली साउंड गन, फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, पुलिस लिखे बोर्ड-स्टीकर और एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की रात पखनारी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे एक सफेद कार में कुछ लोगों के पुलिस की वर्दी में मौजूद होने और लूट की योजना बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद प्रभारी सदर डीएसपी गौरव यादव के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी कर कार सवार पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रवीण सिंह, दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दियाकर मौर्या, बिरेन्द्र कुमार, इशरार आलम और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर के दो देशी कट्टे, चार कारतूस, एक साउंड गन, पांच मोबाइल फोन, सफेद कार और दो अतिरिक्त नंबर प्लेट बरामद की हैं।

इसके अलावा पुलिस लिखे बोर्ड और स्टीकर, ‘रजनीश सिंह’ के नाम से बना बिहार पुलिस दरोगा का फर्जी आईडी कार्ड, पुलिस एवं आर्मी रंग की टोपियां, मंकी मास्क, एलईडी लाइट व अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, इशरार आलम और दिवाकर कुमार सिंह के खिलाफ पटना के शास्त्री नगर थाने में पहले से मामला दर्ज है। अन्य आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। मामले में शिवसागर थाना कांड संख्या 322/26 दर्ज कर बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रभारी डीएसपी ने बताया कि कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की अनुशंसा की गई है।