मंगलवार, 29 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
25 दिन बाद नेहा झा को मिली जमानत, ट्रेन से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में हुई थी गिरफ्तारी   •   छठ को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल कराने की पहल, ‘अर्घ्य’ प्रदर्शनी शुरू   •   अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का प्रभार   •   शिवराज ने किया रबी अभियान 2026 का शुभारंभ, जलवायु-अनुकूल कृषि रोडमैप पर जोर   •   मसौढ़ी में दिनदहाड़े लूट, युवक से 25 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप   •   औरंगाबाद में तीन लुटेरे गिरफ्तार, सीएसपी संचालक को गोली मारने समेत कई लूटकांडों का खुलासा   •   25 दिन बाद नेहा झा को मिली जमानत, ट्रेन से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में हुई थी गिरफ्तारी   •   छठ को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल कराने की पहल, ‘अर्घ्य’ प्रदर्शनी शुरू   •   अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का प्रभार   •   शिवराज ने किया रबी अभियान 2026 का शुभारंभ, जलवायु-अनुकूल कृषि रोडमैप पर जोर   •   मसौढ़ी में दिनदहाड़े लूट, युवक से 25 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप   •   औरंगाबाद में तीन लुटेरे गिरफ्तार, सीएसपी संचालक को गोली मारने समेत कई लूटकांडों का खुलासा   •  
राज्य बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

25 दिन बाद नेहा झा को मिली जमानत, ट्रेन से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में हुई थी गिरफ्तारी

नेहा झा की नियमित जमानत याचिका पर पहले भी सुनवाई की तारीख निर्धारित हुई थी, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
28 सितंबर 2026, 11:29 PM IST (4 घंटे पहले) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 03:06 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

समस्तीपुर। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार नेहा झा को सोमवार को समस्तीपुर उत्पाद न्यायालय-2 से नियमित जमानत मिल गई। चार सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजी गई नेहा झा करीब 24 दिन बाद जेल से बाहर आएंगी। हालांकि, मामले में गिरफ्तार उनके बहनोई ईशान कुमार की ओर से अब तक जमानत याचिका दाखिल नहीं की गई है।

एसी फर्स्ट क्लास कोच से बरामद हुई थी शराब

मामला चार सितंबर का है। समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास के एच-1 कूपे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई थी। कार्रवाई के दौरान नेहा झा और उनके बहनोई ईशान कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

दो बार टली थी जमानत पर सुनवाई

नेहा झा की नियमित जमानत याचिका पर पहले भी सुनवाई की तारीख निर्धारित हुई थी, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। 18 सितंबर को केस डायरी उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई टल गई थी। इसके बाद 24 सितंबर को वकीलों की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।

सोमवार, 28 सितंबर 2026 को समस्तीपुर उत्पाद न्यायालय-2 में जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हुई। अदालत ने नेहा झा को नियमित जमानत प्रदान कर दी। अब आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी जेल से रिहाई होगी।

ईशान कुमार की जमानत अर्जी नहीं हुई दाखिल

मामले में सह-आरोपी ईशान कुमार फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। उनकी ओर से अभी तक अदालत में जमानत याचिका दाखिल नहीं की गई है। मामले की जांच और अन्य आरोपियों से जुड़ी न्यायिक प्रक्रिया जारी है।