शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने एक घंटे बाद ही की आत्महत्या की कोशिश, जानिए पूरा मामला

एक हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन ने सुसाइड करने की कोशिश की है। उसने ससुराल पहुंचने के कुछ ही देर बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। दुल्हन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 फरवरी 2023, 03:32 PM IST (17 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

एक हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन ने सुसाइड करने की कोशिश की है। उसने ससुराल पहुंचने के कुछ ही देर बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। दुल्हन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने जबरदस्ती कर शादी करा दी थी, जिससे दुल्हन नाखुश थी।

वहीं, ये मामला इटावा थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के विजयनगर मोहल्ले का है। यहां रहने वाले संजीव कुमार की शादी मैनपुरी के मदार दरवाजा की रहने वाली कामिनी से हुई। शादी की सभी रस्में रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। शादी के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची। ससुराल पहुंचने के करीब 1 घंटे बाद दुल्हन ने चूहे मार दवाई खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर ससुरालवालों ने तुरंत दुल्हन को उपचार के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके साथ ही मामले की जानकारी मायके वालों को दी।

बता दें, मौके पर पहुंचे मायके वालों ने सेहत में सुधार आने के बाद दुल्हन से बात की है। इसके बाद अपने साथ मैनपुरी लेकर रवाना हो गए। वहीं, इस पूरे मामले में दुल्हन कामिनी ने बताया कि मैं यह शादी नहीं करना चाहती थी। यह बात मैंने अपने मायके व ससुराल वालों को भी बताया था। लेकिन, किसी ने मेरी बात नहीं मानी। कामिनी ने बताया कि वह किसी और से प्यार करती है। उसका प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा था। वह उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन ऐसा ना होने पर आत्महत्या की कोशिश की थी।