सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करता था प्रेमी, महिला ने देवर संग रची खौफनाक साजिश!

पटना। बिहार की राजधानी पटना सिटी में करीब एक साल पहले हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी गैंगवार या लूटपाट में नहीं, बल्कि अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल से परेशान एक महिला

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 मार्च 2026, 09:09 AM (9 मार्च 2026) 835 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना। बिहार की राजधानी पटना सिटी में करीब एक साल पहले हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी गैंगवार या लूटपाट में नहीं, बल्कि अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल से परेशान एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर कराई थी।

जानकारी के अनुसार मामला Parsa Bazar थाना क्षेत्र का है। मार्च 2025 में यहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान महादेव के रूप में हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई थी, लेकिन तकनीकी जांच और पूछताछ के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।

Image

अभिषेक बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोले—‘अब खत्म हुआ खेल, जनता देगी जवाब’

जांच में पता चला कि महादेव अपनी पूर्व प्रेमिका पुष्पा देवी को उसके निजी फोटो और वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस कारण महिला मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। बार-बार की धमकियों और दबाव से तंग आकर उसने अपने देवर आलोक कुमार को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

17 मार्च 2025 की रात योजना के तहत पुष्पा ने महादेव को मिलने के लिए बुलाया। वहां पहले से मौजूद आलोक कुमार और उसका साथी सन्नी कुमार ने महादेव को पकड़ लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि वहां धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था।

हत्या के बाद आलोक कुमार गांव छोड़कर पटना आ गया और यहां रहकर दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी करने लगा। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर महेंद्रू इलाके में स्थित उसके हॉस्टल का पता लगाया। जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी भागने के प्रयास में छत से कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया।

फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी पुष्पा देवी, आलोक कुमार और ऑटो चालक सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!