शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

खेत से चोरी गया समरसेबल 4 माह बाद आरोपी चोर के बोरिंग से पुलिस ने किया बरामद

गोह(औरंगाबाद) :  उपहारा थानाक्षेत्र में इन दिनों किसानों के खेत से आये  दिन मोटर और समरसेवल कि चोरी होने की घटना से किसानों में आक्रोश है। छह माह के अंदर लगभग दर्जनों किसान के खेत से मोटर की चोरी हुई। पिछले सप्ताह तेयाप बधार से सरपंच के खेत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जुलाई 2022, 07:48 PM IST (31 जुलाई 2022) अपडेट: 13 अक्टूबर 2026, 08:10 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
गोह(औरंगाबाद) :  उपहारा थानाक्षेत्र में इन दिनों किसानों के खेत से आये  दिन मोटर और समरसेवल कि चोरी होने की घटना से किसानों में आक्रोश है। छह माह के अंदर लगभग दर्जनों किसान के खेत से मोटर की चोरी हुई। पिछले सप्ताह तेयाप बधार से सरपंच के खेत से समरसेबल चोरी हुई ,लेकिन आज तक कोई  सुराग  हाथ नही लगी। चार माह बाद डड़वा गांव निवासी रामपुकार शर्मा के खेत मे लगे बोरिंग से चोरी गए समरसेबल आखिर कार हो हंगामा के बाद गांव के लोगों ने ढूढ निकाला।
हुआ कुछ ऐसा कि रामपुकार शर्मा के खेत से समरसेबल की चोरी हुई थी जिसकी शिकायत उपहारा थाना में किया गया था, लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं लगा । राम पुकार शर्मा ने बताया कि 2 दिन पूर्व कुछ लोगों ने हमें घर आकर जानकारी दी कि आपका चोरी गया समरसेबल गांव के ही पूजा साव उर्फ बिकास कुमार के बोरिंग में लगाने का प्लान चल रहा है। शुक्रवार को पूजा साव ने चार आदमी के सहयोग से उसी समरसेबल को अपने खेत के बोरिंग में लगा दिया। जब शनिवार को रामपुकार शर्मा कुछ ग्रामीणों के साथ पूजा साव के पास जाकर समरसेबल अपना होने की बात कह दिखाने को बात कही  तो पूजा साव भड़क गए और समरसेबल को दिखाने से इंकार कर दिया ।
तब  ग्रामीणों ने  जबरजस्ती बोरिंग से समरसेबल निकालकर स्थानीय उपहारा थाना को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जिन्हें देख आरोपी पूजा साव फरार हो  गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा निकाले गए समरसेबल को राम पुकार शर्मा द्वारा खरीदी गई समरसेबल के बिल से सीरियल नंबर मिलान कराया गया तो राम पुकार शर्मा क़ा दावा सच निकला। जिसके बाद समरसेबल को बरामद करते हुए थाना ले जाया गया।  मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि रामपुकार शर्मा के बयान पर कांड संख्या 68/22 दर्ज किया गया है जिसमें पूजा साव उर्फ  विकास कुमार को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

शवदाह के लिए गए यूपी मूड बनाने के लिए पी ली शराब, बिहार आते ही पुलिस ने 5 को पकड़ा

इधर तेयाप गांव के ग्रामीणों द्वारा मोबाइल चोरी एवं खेत से मोटर चोरी करने का प्लान बनाते हुए पकड़े जाने क़ा मामला सामने आया है जिसमें पकड़े  गए चोर को ग्रामीणों द्वारा पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द करने के बाद  प्राथमिकी दर्ज की गई है थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि विजय यादव के बयान पर कांड संख्या 69/22 दर्ज किया गया है जिसमें बिलारी गांव निवासी सुरेन्द्र मिस्त्री को आरोपित बनाते हुए जेल भेज दिया गया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.