शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर डॉ अमित का सड़क दुर्घटना में मौत

 (समस्तीपुर/दलसिंहसराय) दलसिंहसराय के एनएच 28 राजीव लाईन होटल के पास सड़क हादसे में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर डॉ अमित कुमार 35 वर्ष की मौत हो गई। डॉ अमित रात अपने घर बेगूसराय से दलसिंह सराय नाइट ड्यूटी के लिए बाइक से आ रहे थे।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जनवरी 2023, 07:43 PM IST (19 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 (समस्तीपुर/दलसिंहसराय)

दलसिंहसराय के एनएच 28 राजीव लाईन होटल के पास सड़क हादसे में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर डॉ अमित कुमार 35 वर्ष की मौत हो गई। डॉ अमित रात अपने घर बेगूसराय से दलसिंह सराय नाइट ड्यूटी के लिए बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से जा रही एक टैंकर ने उनके बाइक को ठोकर मार दी।घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी डॉक्टर अमित कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने उनके शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।डॉ अमित बेगूसराय के बरौनी के रहने वाले बताए गए हैं। वह बेगूसराय से ही दलसिंह सराय आना-जाना कर रहे थे। उनकी अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में पोस्टिंग इसी महीने की 5 जनवरी को हुआ था। वह एमबीबीएस थे। उनकी मौत की सूचना पर चिकित्सा जगत में मातम का माहौल है।घटना के संबंध में बताया गया है कि बेगूसराय के बरौनी से बाइक द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय आ रहे थे। इसी दौरान राजीव लाईन होटल के पास समस्तीपुर की ओर जा रही एक टैंकर ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। काफी देर तक तो लोग उसे आम व्यक्ति समझते रहे जिस कारण कोई भी व्यक्ति उन्हें छूने को तैयार नहीं हुआ। बाद में एक व्यक्ति द्वारा उसकी पहचान डॉक्टर के रूप में हुई तो ग्रामीणों के सहयोग से उसे देर रात दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।उधर, दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय के डॉक्टर अमित कुमार की मौत की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा उनके शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।