रविवार, 27 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोसी में 3.13 लाख क्यूसेक पानी से मचा हड़कंप, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन   •   उर्वरक बिक्री व्यवस्था होगी डिजिटल और पारदर्शी, विक्रेताओं को फर्टिलाइजर सेल एप का प्रशिक्षण   •   दिनकर जयंती पर सिमरिया में कवियों का महाकुंभ, देर रात तक गूंजती रहीं कविताएं   •   बेगूसराय में 2 अक्टूबर को मनेगा जिला स्थापना दिवस, प्रभात फेरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे कई आयोजन   •   2 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगा बेगूसराय जिला स्थापना दिवस   •   दिनकर जयंती पर सिमरिया में सजा कवियों का महाकुंभ   •   कोसी में 3.13 लाख क्यूसेक पानी से मचा हड़कंप, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन   •   उर्वरक बिक्री व्यवस्था होगी डिजिटल और पारदर्शी, विक्रेताओं को फर्टिलाइजर सेल एप का प्रशिक्षण   •   दिनकर जयंती पर सिमरिया में कवियों का महाकुंभ, देर रात तक गूंजती रहीं कविताएं   •   बेगूसराय में 2 अक्टूबर को मनेगा जिला स्थापना दिवस, प्रभात फेरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे कई आयोजन   •   2 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगा बेगूसराय जिला स्थापना दिवस   •   दिनकर जयंती पर सिमरिया में सजा कवियों का महाकुंभ   •  
राज्य बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

2 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगा बेगूसराय जिला स्थापना दिवस

तैयारियों को लेकर बैठक, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
26 सितंबर 2026, 09:54 PM IST (5 घंटे पहले) अपडेट: 26 सितंबर 2026, 09:56 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन | बेगूसराय। जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 2 अक्टूबर को स्थापना दिवस समारोह को गरिमापूर्ण और जनभागीदारी के साथ मनाने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

सुबह से शाम तक होंगे विभिन्न आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी और साइकिल रैली से होगी। इसके बाद रक्तदान शिविर और युवाओं के लिए मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा। शाम को कंकौल स्थित प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा चित्रकला, मूर्तिकला और शिल्पकला की प्रदर्शनी के साथ खुले मंच का आयोजन होगा। इच्छुक कलाकार 28 सितंबर तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि जिला स्थापना दिवस जिले की उपलब्धियों, विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।