शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
तिलौथू में पहली बार होगा तिलौथू महोत्सव, 21 जोड़ी बेटियों का होगा कन्या सम्मान   •   जदयू में सूरज कुमार चंद्रवंशी बने अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव   •   सुपौल में दीपावली की रौनक, दीप और फूलझड़ियों से सजा बाजार; महंगाई से खरीदारी धीमी   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   तिलौथू में पहली बार होगा तिलौथू महोत्सव, 21 जोड़ी बेटियों का होगा कन्या सम्मान   •   जदयू में सूरज कुमार चंद्रवंशी बने अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव   •   सुपौल में दीपावली की रौनक, दीप और फूलझड़ियों से सजा बाजार; महंगाई से खरीदारी धीमी   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •  
राजनीति बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

जदयू में सूरज कुमार चंद्रवंशी बने अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

जदयू ने सूरज कुमार चंद्रवंशी को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बबलू कुमार मंडल ने सौंपी नई जिम्मेदारी।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
7 नवंबर 2026, 08:40 PM IST (47 मिनट पहले) अपडेट: 7 नवंबर 2026, 08:58 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/मसौढ़ी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में सूरज कुमार चंद्रवंशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बबलू कुमार मंडल ने उन्हें यह सांगठनिक दायित्व सौंपा है। इस मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

सूरज कुमार चंद्रवंशी की नियुक्ति को जदयू के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और अति पिछड़ा समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश सचिव के रूप में उन्हें संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

मनोनयन की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव सूरज कुमार चंद्रवंशी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बबलू कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सचिव के रूप में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देने का काम करेंगे।

सूरज कुमार चंद्रवंशी ने संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक गतिशील बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प भी व्यक्त किया। उनके मनोनयन से समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।