शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

NEET Results: बिहार में ट्रैक्टर ड्राइवर के बेटे ने क्लियर की परीक्षा, जानिए सक्सेस का फार्मूला

NEET Results: दो दिन पहले नीट एग्जाम के नतीजे जारी हुए हैं। नीट के नतीजों में बिहार के जमुई जिले से एक गुदड़ी के लाल को भी सफलता मिली है. जिले के लक्ष्मीपुर के रहने वाला ट्रैक्टर ड्राइवर के बेटे ने नीट में सफलता पाकर मेधा का परचम लहराया है।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 जून 2023, 12:55 PM IST (15 जून 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

NEET Results: दो दिन पहले नीट एग्जाम के नतीजे जारी हुए हैं। नीट के नतीजों में बिहार के जमुई जिले से एक गुदड़ी के लाल को भी सफलता मिली है. जिले के लक्ष्मीपुर के रहने वाला ट्रैक्टर ड्राइवर के बेटे ने नीट में सफलता पाकर मेधा का परचम लहराया है। शांतनु के मां और पिता मैट्रिक पास हैं लेकिन बेटे ने 720 में 660 अंक हासिल कर आल इंडिया में 4520 वां रैंक पाया है और यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कुछ भी नही.

बिहार: घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पुलिस ने हवालात में दो बच्चों के पिता की निकाली हवा

NEET Results: वहीं, जमुई जिले के लक्ष्मीपुर बाजार का रहने वाला शांतनु कुमार नीट की परीक्षा में सफलता हासिल कर एक बेहतर और कामयाब डॉक्टर बनना चाहता है. शांतनु के पिता सूरज कुमार साह बेहद गरीब हैं और ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. शांतनु दो भाई और एक बहन है, जिसमें बड़ी बहन सेजल ग्रेजुएशन पार्ट वन की छात्रा है, जबकि शांतनु दूसरे नंबर और तीसरे नंबर का भाई सुधांशु दसवीं में पढ़ाई कर रहा है।

शादी के मंडप में दुल्हन ने दूल्हे के सामने रखी शर्त, परिवार का चकराया सिर

बता दें, नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले शांतनु के पिता सूरज कुमार साव और गृहणी मां अर्चना देवी दोनों मैट्रिक पास हैं. शांतनु बचपन से ही पढ़ने में तेज है. जमुई जिले के बरहट नवोदय विद्यालय से उसने 2021 में दसवीं और 2023 में सिलीगुड़ी से 12वीं पास किया है। गरीब परिवार का यह लाल बचपन से ही डॉक्टर बनने की चाहत के साथ पढ़ाई कर रहा था. शांतनु के पिता सूरज कुमार साव ने बताया कि वह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में बेहतर है.