शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास जिले के विक्रमगंज की बेटी दिव्या को मिला अमेरिकन बेस्ट बिज़नस अवार्ड

अन्तराष्ट्रीय| कहते हैं “हौसला बुलंद हो तो सफलता कदम चूमती है”| इसी तथ्य को सच करने निकली थी रोहतास जिले के विक्रमगंज की बेटी दिव्या| बचपन से ही खुद के बिज़नस का सपना संजोये दिव्या 16 साल पहले अमेरिका पहुंची व 10 सालों तक वहां नौ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 मार्च 2022, 12:35 PM IST (8 मार्च 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 08:28 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

अन्तराष्ट्रीय| कहते हैं “हौसला बुलंद हो तो सफलता कदम चूमती है”| इसी तथ्य को सच करने निकली थी रोहतास जिले के विक्रमगंज की बेटी दिव्या| बचपन से ही खुद के बिज़नस का सपना संजोये दिव्या 16 साल पहले अमेरिका पहुंची व 10 सालों तक वहां नौकरी की| 10 साल तक अमेरिका में सी एल एस लिमोजनी सर्विसेज कंपनी में दिव्या सिंह (सीईओ) मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद को सुशोभित करने के बाद खुद के बिजनेस कर रही है। उनका कहना है कि छोटी थी तो हमेशा परिजनों द्वारा अमेरिका की चर्चा होते घर में सुनती थी। तभी से शौक था कि अमेरिका जाएं व नौकरी करे|

6 साल से भोजन रेस्तरां चला रही हैं दिव्या 

दिव्या ने बताया कि अमेरिका में रहने के बाद भी इंडिया में बिताए पल को वह नहीं भूल सकी हैं। होली, दशहरा व छठ पर्व आते ही गांव याद आने लगती है| वह अमेरिका की पलेमिंगट्टन न्यू जर्सी में सफलतापूर्वक डिवकरी जोन चलाती है। भारतीय भोजन रेस्तरां है। (दिव्या फूड्स कारपोरेशन) जिन्होंने अपने उद्यम (बिजनेस) में खाद्द पदार्थो को शामिल किया है। इसमें भारतीय व्यंजन भी शामिल है।

मिस यूनिवर्स 2021 के हरनाज संधू के हाथो हुई सम्मानित 

दिब्या सिंह को इंस्पिरिंग वोमेन एंड बिजनेस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया है। अपनी कार्यकुशलता से दिब्या देश के बाहर सात समंदर पार अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में महिला उद्यमी के रुप में परचम लहरा रही है। दिव्या सिंह के भाई विल्डर उदय प्रताप सिंह जो बिक्रमगंज व रांची रहते है। रांची में वह बिल्डिंग कंट्रक्शन के काम करते हैं। दिव्या को स्पिरिंग वोमेन एंड बिजनेस अवार्ड मिलने पर कहते हैं कि बचपन से उसे अपने कदमों पर खड़े होने के सोच ने मुकाम हासिल कराया है।