शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

JDU में बड़ी टूट के आसार: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- कई MP-MLA हमारे संपर्क में.. होगा बुरा हश्र

पटना डेस्क: जदयू में एक बार फिर अंदरूनी कलह दिखने वाली है, क्योंकि उपेंद्र कुशवाहा ने एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी आनने-सामने आ गए हैं। इसी बीच जेडीयू में मचे घमासान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी बात कह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 जून 2023, 03:27 PM IST (26 जून 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 12:51 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: जदयू में एक बार फिर अंदरूनी कलह दिखने वाली है, क्योंकि उपेंद्र कुशवाहा ने एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी आनने-सामने आ गए हैं। इसी बीच जेडीयू में मचे घमासान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि जेडीयू के भीतर फुट्टौवल वाले हालात हैं और जेडीयू का बुरा हश्र होने वाला है। जेडीयू के कई सांसद और विधायक दूसरी पार्टियों के संपर्क में हैं और जल्द ही नीतीश का साथ छोड़कर चले जाएंगे।

बिहार की महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का ऐलान, सरकारी टीचर बनने में मिलेगी बड़ी राहत, जानिए नया नियम

वहीं, कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू के अंदर की स्थिति आने वाले दिनों में खराब होगी। दो चार लोगों को छोड़कर चाहे वह पार्टी के बड़े नेता हों या कार्यकर्ता, कोई जेडीयू के साथ नहीं रहने वाला है। सभी लोगों को पता है कि जेडीयू का क्या हश्र होने वाला है। नीतीश कुमार ने जिस दिन फैसला ले लिया कि अब वे लालटेन छाप जिंदाबाद का नारा लगाएंगे और बिहार को फिर से उसी खौफनाक स्थिति में पहुंचाएंगे तो उस हालत में कोई भी उनके साथ नहीं रहने वाला है।

इसी के साथ कुशवाहा ने दावा किया कि जेडीयू के कई बड़े नेता दूसरी पार्टियों में अपना ठिकाना ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई भी नेता खुलकर सामने नहीं आया है। क्योंकि उन लोगों का कहना है कि वह बीजेपी के साथ संपर्क साधने के बाद ही हो जदयू छोड़ेंगे। आरजेडी में जेडीयू के विलय की डील उसी वक्त हो चुकी है जब नीतीश एनडीए से अलग हुए थे। आरजेडी में जेडीयू का विलय होना तय है।

Bihar Crime: बिहार में प्रेमिका की शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर, फिर भनक लगी तो….

वहीं पटना में नीतीश कुमार की अगुवाई में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर कुशवाहा ने कहा कि सभी विपक्षी दल एक मंच पर आए तो लगता था कि सभी एक साथ बैठेंगे तो कुछ काम की बात होगी। उम्मीद थी कि फिलहाल जो एनडीए की सरकार केंद्र में है उसके खिलाफ कोई वैकल्पिक एजेंडा देश के सामने रखेंगे और उसपर बात करेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी होता हुई नहीं दिखा। बैठक में सिर्फ बिहार के गर्मी और राहुल गांधी की शादी के बारे में बातचीत हुई थी। लोकसभा चुनाव के बारे में तो कोई जिक्र नहीं हुआ।