मंगलवार, 29 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
25 दिन बाद नेहा झा को मिली जमानत, ट्रेन से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में हुई थी गिरफ्तारी   •   छठ को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल कराने की पहल, ‘अर्घ्य’ प्रदर्शनी शुरू   •   अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का प्रभार   •   शिवराज ने किया रबी अभियान 2026 का शुभारंभ, जलवायु-अनुकूल कृषि रोडमैप पर जोर   •   मसौढ़ी में दिनदहाड़े लूट, युवक से 25 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप   •   औरंगाबाद में तीन लुटेरे गिरफ्तार, सीएसपी संचालक को गोली मारने समेत कई लूटकांडों का खुलासा   •   25 दिन बाद नेहा झा को मिली जमानत, ट्रेन से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में हुई थी गिरफ्तारी   •   छठ को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल कराने की पहल, ‘अर्घ्य’ प्रदर्शनी शुरू   •   अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का प्रभार   •   शिवराज ने किया रबी अभियान 2026 का शुभारंभ, जलवायु-अनुकूल कृषि रोडमैप पर जोर   •   मसौढ़ी में दिनदहाड़े लूट, युवक से 25 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप   •   औरंगाबाद में तीन लुटेरे गिरफ्तार, सीएसपी संचालक को गोली मारने समेत कई लूटकांडों का खुलासा   •  
खेल ब्रेकिंग न्यूज़

औरंगाबाद में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता शुरू, डीएम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 शुरू हुई। डीएम अभिलाषा शर्मा ने गुब्बारा उड़ाकर और मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
28 सितंबर 2026, 07:52 PM IST (7 घंटे पहले) अपडेट: 28 सितंबर 2026, 11:24 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/औरंगाबाद: बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को गेट स्कूल, औरंगाबाद के खेल मैदान में हुआ। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। प्रतियोगिता 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।

19 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक-बालिका वर्ग के तहत हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, खो-खो, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, कुश्ती, कबड्डी, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, योग, शतरंज, टेबल टेनिस और सेपक टकरॉ सहित विभिन्न खेल शामिल हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद डीएम अभिलाषा शर्मा समेत अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

News Image


खिलाड़ियों को अनुशासन और आत्मविश्वास का संदेश

जिला खेल पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी ने स्वागत भाषण में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा और खेल भावना प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।

डीएम अभिलाषा शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, टीम भावना और निरंतर प्रयास की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रमंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच सकते हैं।

डीएम ने अपने छात्र जीवन का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें भी खो-खो और बास्केटबॉल जैसी खेल गतिविधियों में चयन का अवसर मिला था। उन्होंने खिलाड़ियों से उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाने की अपील की।

मशाल के साथ हुआ खेल मैदान का भ्रमण

कार्यक्रम के दौरान खेल परंपरा के तहत डीएम ने मशाल प्रज्वलित की। राज्य स्तरीय रेसलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके खिलाड़ी अनिकेत कुमार ने मशाल लेकर खेल मैदान का भ्रमण किया।

इसके बाद डीएम ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, गेट स्कूल की शिक्षिकाएं अर्चना कुमारी और अंजना कुमारी समेत प्रशिक्षक, शिक्षक, निर्णायक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।