बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं। जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मीडिया

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 मार्च 2026, 10:56 AM IST (12 मार्च 2026) अपडेट: 28 अक्टूबर 2026, 01:10 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं। जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने पुलिस में दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जीत के जश्न के दौरान पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटकर ऐसा व्यवहार किया जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ माना जा सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Image

बताया जा रहा है कि शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो के आधार पर की गई है। इन वीडियो में पांड्या को कंधे पर तिरंगा लपेटे मैदान में दौड़ते और जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो में वे मंच पर लेटे हुए नजर आते हैं, जबकि उस समय भी उनके शरीर पर तिरंगा लिपटा हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों के खिलाफ है।

Image

वकील ने अपने आवेदन में राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित कानून का हवाला देते हुए कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह तिरंगे की गरिमा बनाए रखे। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना किसी अन्य शहर में हुई है, इसलिए वहीं शिकायत दर्ज की जानी चाहिए। हालांकि शिकायतकर्ता ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए इस मामले को कहीं भी उठाया जा सकता है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी प्रति भी दे दी।

दूसरी ओर, क्रिकेट के मैदान पर पांड्या का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में अहम योगदान दिया और कई महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को बढ़त दिलाई।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN