गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

शरद यादव के निधन पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुष्प श्रद्धांजलि दी

 मधेपुरा :- प्रतिनिधि/घैलाढ़:-प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत कला मंच पर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पूर्व संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर भाजपा सहित विभिन्न संगठनों एवं प्रखण्ड स्तरीय सर्वदलीय शोक सभा कार्यक्रम का आय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जनवरी 2023, 08:48 PM IST (20 जनवरी 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 08:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
  •  मधेपुरा :-

प्रतिनिधि/घैलाढ़:-प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत कला मंच पर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पूर्व संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर भाजपा सहित विभिन्न संगठनों एवं प्रखण्ड स्तरीय सर्वदलीय शोक सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में प्रखण्ड से विभिन्न दलों के नेताओं नें भाग लिया. उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की.इस मौके पर आयोजन कर्ता राजनंदन यादव ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर राष्ट्रीय स्तर के राजनीति में अपना परचम लहराते हुए विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से 8 बार लोकसभा सदस्य एवं तीन बार राज्यसभा सदस्य के रूप में इन्होंने कार्य किया दिवंगत यादव 1971 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान छात्र संघ के अध्यक्ष एवं राम मनोहर लोहिया से प्रेरित होकर सक्रिय राजनीति में हिस्सा लिया वहीं उन्होंने कहा कि आपातकालीन का विरोध करते हुए जेल की यातना भी सहे. शरद यादव का मधेपुरा लोकसभा के विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है. फिर चाहे मधेपुरा में जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज की स्थापना हो, इंजिनियरिंग कालेज की स्थापना हो, एन एच 106 और 107 की स्वीकृति दिलाना हो, मधेपुरा में बड़े-बड़े गोदाम खुलवाना हो, मानसी से लेकर मधेपुरा होते हुए मुरलीगंज से पूर्णिया तक बड़ी रेल लाईन की स्वीकृति करवाना हो, तथा सांसद मद से जिले के विभिन्न गांवो में बड़े-बड़े विकास भवन का निर्माण कराना हो ऐसे अनगिनत विकास के काम मधेपुरा में शरद बाबू की देन है.मौके पर सोनेलाल कामत, विजय कुमार बिमल, डॉ बिजेंद्र कुमार, डॉ अमरेश कुमार, मुखिया बिमल कुमार, मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रमुख प्रतिनिधि राजनारायण यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि बी के आर्यन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव, राजद नेता मनोहर यादव, प्रो अमरेंद्र यादव, प्रमोद प्रभाकर, राजू मंडल, धर्मदेव यादव, सुरेंद्र यादव, पंचस तरुण देव, वीरेंद्र कुमार, सुनील फोजी, ब्रह्मदेव ताती दीपनारायण कामती, अजीत कुमार आदि मौजूद थे.