मीडिया दर्शन / बौंसी (बांका) : बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 19,670 रुपये नकद, सात एंड्रॉयड मोबाइल, छह लॉटरी टिकट और ताश की एक गड्डी बरामद की है। सभी गिरफ्तार आरोपित दलिया गांव के वार्ड संख्या 17 के निवासी हैं। मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 291/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि दलिया गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद 29 अक्टूबर की रात करीब 1:10 बजे पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से नकदी समेत मोबाइल फोन, लॉटरी टिकट और ताश की गड्डी बरामद की गई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम
गिरफ्तार आरोपितों में बबलू रजक, गुड्डू रजक, मिथुन कुमार पासवान, राकेश कुमार, मिथुन कुमार यादव, आदिश कुमार, रणबीर कुमार, बबलू कुमार और अजय कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी दलिया गांव के वार्ड संख्या 17 के निवासी हैं।
इन अधिकारियों ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में बौंसी थाना के थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा और पुलिस अवर निरीक्षक हरेराम सिंह शामिल थे। पुलिस ने संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।