शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कैमूरांचल में ‘रोडीज रिबर्थ’ की शूटिंग, डीएम ने प्रोडक्शन टीम को किया सम्मानित   •   सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा कुंड में डूबा युवक, परिजनों ने किया रोड जाम   •   राहुल गांधी पर शिवराज का हमला, बोले- ‘पार्ट टाइम नेता और फुल टाइम ट्रैवलर   •   औरंगाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय से रात में फाइल ले जाने का आरोप, पूर्व लिपिक हिरासत में   •   NH-139 फोरलेन की मंजूरी पर श्रेय की सियासत तेज, पूर्व सांसद सुशील सिंह और अभय कुशवाहा आमने-सामने   •   टीकाकरण के लिए पैसे मांगने के आरोप में एएनएम का वेतन रोका, मूल पदस्थापन पर भेजने का निर्देश   •   कैमूरांचल में ‘रोडीज रिबर्थ’ की शूटिंग, डीएम ने प्रोडक्शन टीम को किया सम्मानित   •   सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा कुंड में डूबा युवक, परिजनों ने किया रोड जाम   •   राहुल गांधी पर शिवराज का हमला, बोले- ‘पार्ट टाइम नेता और फुल टाइम ट्रैवलर   •   औरंगाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय से रात में फाइल ले जाने का आरोप, पूर्व लिपिक हिरासत में   •   NH-139 फोरलेन की मंजूरी पर श्रेय की सियासत तेज, पूर्व सांसद सुशील सिंह और अभय कुशवाहा आमने-सामने   •   टीकाकरण के लिए पैसे मांगने के आरोप में एएनएम का वेतन रोका, मूल पदस्थापन पर भेजने का निर्देश   •  
देश मनोरंजन बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूरांचल में ‘रोडीज रिबर्थ’ की शूटिंग, डीएम ने प्रोडक्शन टीम को किया सम्मानित

महादेवा जलाशय और दुर्गावती डैम समेत कई प्राकृतिक स्थलों पर हो रही शूटिंग, कैमूरांचल को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिलने की उम्मीद

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
23 अक्टूबर 2026, 01:04 PM IST (2 घंटे पहले) अपडेट: 23 अक्टूबर 2026, 01:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

प्रिंस पांडेय | मीडिया दर्शन, सासाराम।

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के कैमूरांचल की मनोरम वादियों में चर्चित रियलिटी शो ‘रोडीज रिबर्थ’ की शूटिंग चल रही है। महादेवा जलाशय, दुर्गावती डैम समेत जिले के कई प्राकृतिक स्थलों पर हो रहे फिल्मांकन से कैमूरांचल की खूबसूरती को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शूटिंग स्थल का दौरा किया और प्रोडक्शन टीम के सदस्यों से मुलाकात की।

शूटिंग सेट पर प्रोड्यूसर आशुतोष कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने फिल्मांकन की गतिविधियों की जानकारी ली और रोहतास जिले के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को फिल्म और टेलीविजन परियोजनाओं के लिए विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

डीएम समेत कई अधिकारियों ने किया शूटिंग सेट का दौरा

शूटिंग स्थल का दौरा करने वालों में डीएफओ स्टालिन फीडल कुमार, डीडीसी सह प्रशिक्षु आईएएस डॉ. आकांक्षा आनंद, प्रशिक्षु आईएएस सह एसडीएम प्रिया रानी और थानाध्यक्ष मितेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने प्रोडक्शन टीम के साथ शूटिंग की व्यवस्थाओं और कैमूरांचल के प्राकृतिक स्थलों की विशेषताओं पर चर्चा की।

जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने रियलिटी शो की शूटिंग के लिए रोहतास जिले का चयन करने पर प्रोड्यूसर आशुतोष कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शो के निर्णायक मंडल में शामिल नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, रणविजय सिंघा, निखिल चिनापा, अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली को सम्मानित किया।

कैमूरांचल की वादियों में हो रहा फिल्मांकन

रियलिटी शो की शूटिंग मां विंध्यवासिनी फिल्म क्रिएशन के प्रोड्यूसर आशुतोष कुमार सिंह की निगरानी में हो रही है। इस परियोजना में उनके छोटे भाई और क्लोजियम कंपनी के मालिक अजीत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रोड्यूसर आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम ने रोहतास के अलावा छह दिनों तक बिहार के गया और नालंदा जिलों में भी शूटिंग की है। इसके बाद टीम सिक्किम के गंगटोक और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एपिसोड की शूटिंग करेगी।

पर्यटन को मिल सकती है नई पहचान

प्रोडक्शन टीम के सदस्यों ने कैमूरांचल की घाटियों, पहाड़ियों, जंगलों और जलाशयों को शूटिंग के लिहाज से उपयुक्त बताया है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर यह इलाका फिल्मांकन के लिए कई संभावनाएं प्रस्तुत करता है।

स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि चर्चित रियलिटी शो की शूटिंग से रोहतास जिले के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ भविष्य में फिल्म और टेलीविजन जगत की अन्य परियोजनाओं के लिए भी नए अवसर पैदा हो सकते हैं।