शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   कैमूरांचल में ‘रोडीज रिबर्थ’ की शूटिंग, डीएम ने प्रोडक्शन टीम को किया सम्मानित   •   सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा कुंड में डूबा युवक, परिजनों ने किया रोड जाम   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   कैमूरांचल में ‘रोडीज रिबर्थ’ की शूटिंग, डीएम ने प्रोडक्शन टीम को किया सम्मानित   •   सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा कुंड में डूबा युवक, परिजनों ने किया रोड जाम   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन

डीएम सावन कुमार व नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव के द्वारा किया गया शुभारंभ

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
30 अक्टूबर 2026, 12:39 AM IST (2 घंटे पहले) अपडेट: 30 अक्टूबर 2026, 01:38 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन । सुपौल:  जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के माध्यम से घर-घर तक खाना बनाने हेतु प्राकृतिक गैस पहुंचाने के कार्य का आरंभ किया गया । इस अवसर पर राघवेंद्र कुमार झा, अध्यक्ष नगर परिषद, सुपौल, विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, राजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुपौल, रामबाबू, जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, सुपौल के साथ-साथ नोडल एजेंसी भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्वी क्षेत्र (गैस) के प्रमुख श्री परमित कुमार घोष, बिधान चंद्र सिकदर, उप महाप्रबंधक विपणन, निलेश नगवाडे, क्षेत्रीय प्रबंधक, लक्ष्मीशा ए एल, क्षेत्रीय समन्वयक एवं संजीत कुमार वर्मा, विपणन पदाधिकारी गैस मौजूद थे l


जिला पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नारियल फोड़कर एवं वृक्षारोपण कर कार्य आरंभ किया गया । इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा पीएनजी कनेक्शन हेतु पंजीकरण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई ।


इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सुपौल द्वारा बताया गया की जिले में पीएनजी कार्यरत होने के पश्चात उपभोक्ताओं को लगभग 20 प्रतिशत गैस के खर्च की बचत होगी । कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि तीन महीने के भीतर पीएनजी की सप्लाई प्रारंभ करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। प्रारंभ में लगभग 500 परिवारों को कंपनी के द्वारा पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। चरणबद्ध तरीके से पूरे नगर परिषद क्षेत्र में पीएनजी की आपूर्ति प्रारंभ की जाएगी ।