सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बीएलओ की बैठक में मतदाता सूची सत्यापन की हुई समीक्षा

पीरो। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार और अवर निर्वाचन पदाधिकारी तौकीर किब्रिया ने संयुक्त रूप से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची सत्यापन कार्य की समीक्षा किया। स्थानीय शहीद भवन मैं आयोजित बीएलओ की बैठक में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 सितंबर 2023, 04:08 PM (16 सितंबर 2023) 265 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पीरो। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार और अवर निर्वाचन पदाधिकारी तौकीर किब्रिया ने संयुक्त रूप से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची सत्यापन कार्य की समीक्षा किया। स्थानीय शहीद भवन मैं आयोजित बीएलओ की बैठक में समीक्षा के क्रम में अधिकारियों ने घर-घर सत्यापन उपरांत फॉर्म 7 भरने की स्थिति, मतदाता सूची शुद्धिकरण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा किया। एसडीएम और अवर निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में पीरो प्रखंड के बीएलओ को मतदाता सूची से जुड़े कार्यो के निष्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बनी रणनीति: इंडिया गठबंधन को सुदृढ़ कर भाजपा को शिकस्त देंगे जदयू कार्यकर्ता

साथ ही  बीएलओ और पर्यवेक्षक को लंबित कार्यों को  ससमय पूरा करने का भी टास्क दिया गया। अवर निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी मृत मतदाताओं का सत्यापन करते हुए उनके परिवार से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर बीएलओ ऐप द्वारा प्रपत्र सात और नए मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र छह में आवेदन लेने के लिए निर्देश दिया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने बताया कि मृत व्यक्ति मतदाता का नाम निर्वाचक सूची से हटाए जाने के कारण वीटीआर के बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बैठक मे बीसीओ विवेक कुमार, जनसेवक अजय सिंह, पर्यवेक्षक व दर्जनों बीएलओ मौजूद थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!