गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

विरेन्द्र कुमार शर्मा हत्या की घटना की निंदा करते हैं

खगड़िया:- खगड़िया से चलकर बेगूसराय जिला के नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत परना पंचायत पहुंचे अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के राष्टीय वरिष्ट उपाध्याय कप्तान राजेंद्र शर्मा जम कर बरसे।वहीं उन्होंने कहा मुखिया विरेन्द्र कुमार शर्मा का अपराधियों द्वारा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 फरवरी 2023, 09:56 PM IST (4 फरवरी 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 01:25 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

खगड़िया:- खगड़िया से चलकर बेगूसराय जिला के नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत परना पंचायत पहुंचे अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के राष्टीय वरिष्ट उपाध्याय कप्तान राजेंद्र शर्मा जम कर बरसे।वहीं उन्होंने कहा मुखिया विरेन्द्र कुमार शर्मा का अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसकी मैं घोर निंदा करता हूँ ।उल्लेखनीय हो कि अखिल भारतीय बढ़ई महासभा बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन शर्मा के निर्देश पर राष्टीय वरिष्ट उपाध्याय सह बिहार प्रदेश प्रभारी कप्तान राजेंद्र शर्मा और अखिल भारतीय बढ़ई महासभा बिहार प्रदेश महासचिव विक्रम कुमार शर्मा व अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की पूरी टीम पीड़ित परिजन से मिलने उनके घर परना पहुँचे।परना पहुँचकर सर्वप्रथम पीड़ित की पत्नी एवं परिवार वालो से मिलकर स्व0 विरेन्द्र कुमार शर्मा के आत्मा के शांति हेतु कामना किए एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित की पत्नी को कहे इस दुःख की घरी मे हम सभी बिहार के बढ़ई विश्वकर्मा समाज आपके साथ है।वहीं उन्होंने कहा निर्ममता पूर्वक हत्या का मैं घोर निंदा करता हूँ और अखिल भारतीय बढ़ई महासभा बिहार पदाधिकारी इस निंदनीय घटना की उच्च स्तरीय जांच करने,आश्रितों की सुरक्षा एवं 50 लाख रुपए मुआवजा देने एवं की पत्नी को नौकरी देना तथा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने एवं पूरे राज्य में हो रहे मुखिया की हत्या की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री,तेजस्वी यादव एवं बेगूसराय जिला प्रशासन से किया है।

वहीं कप्तान राजेन्द्र शर्मा ने कहा सुशासन की सरकार मे जन प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या अहमियत रह गई है।इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है।परना पंचायत के वर्तमान मुखिया स्व0 विरेन्द्र कुमार शर्मा को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई मैं इस घटना की घोर निंदा करता हूँ और बेगूसराय प्रसासन द्वारा अभिलंब गिरफ्तार कर पीड़ित की पत्नी को न्याय दे अन्यथा निरंतर हो रहे घटना पर रोक लगाने के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान करूंगा।बताते चलें कि इस घटना को लेकर अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन शर्मा पीड़ित पत्नी ललिता देवी से टेलीफोन पर बातचित किए जहां पीड़ित पत्नी ललिता देवी रो-रो कह रही थी जैसे मुखिया जी को 10 गोली मारकर मौत की नींद सुनाए है उसी तरह इस घटना मे संलिप्त सभी अपराधियों को फांसी के फंदे पर पहुंचाना है बाबु,इस कार्य मे आप हमे मदद करे।वहीं इस बात को सुनकर श्री मदन शर्मा ने कहा मैं बेगूसराय एसपी से लगातार बातचीत कर रहा हूं। बेगूसराय एसपी ने बताया घटना मे संलिप्त तीन अपराधियों को हिरासत मे लिया गया है।किसी भी सूरत मे कोई भी अपराधी बच नहीं पायेगे।ऐसे श्री शर्मा ने बताया मैं घटना को लेकर पूरा मर्माहत हो इस दुःख की घरी मे पीड़ित परिवार के हूँ।