गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

औरंगाबाद में पत्रकारों के बीच सीधा संबंध स्थापित करने को लेकर ‘वार्तालाप’ क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन 

  मुख्य अतिथि जिलाधिकारी करेंगे क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का उदघाटन   औरंगाबाद: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रमुख मीडिया इकाई, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन 2

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जनवरी 2023, 05:59 PM IST (19 जनवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:55 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी करेंगे क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का उदघाटन

औरंगाबाद: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रमुख मीडिया इकाई, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन 20 जनवरी,2023 यानी आज औरंगाबाद समाहरणालय स्थित योजना भवन सभागार में होगी। वार्तालाप का उदघाटन मुख्य अतिथि श्री सौरभ जोरवाल , आइएएस, जिलाधिकारी, औरंगाबाद के द्वारा किया जाएगा । मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना के अपर महानिदेशक एस के मालवीय विशिष्ट अतिथि होंगे। वार्तालाप में जिले के पत्रकार बंधु शामिल होंगे। मौके पर समाहरणालय परिसर में ‘अंतराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023’ एवं ‘जी 20’ विषय पर पर फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी । भारत सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से संबंधित सूचनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पीआईबी नोडल एजेंसी है। पीआईबी, आम जनता तक पहुंच बनाने हेतु मीडिया और केन्द्र सरकार के बीच प्रमुख सेतु का कार्य करती है। आम जनता तक सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रभावी तरीके से प्रचार-प्रसार हेतु जरूरी है कि पीआईबी और मीडिया के बीच संबंधों को और मजबूत किए जाएं। इसके लिए यह आवश्यक है कि पीआईबी की पहुंच दिल्ली या राज्य की राजधानियों के पत्रकारों तक ही सीमित नहीं रहे बल्कि जिला और निचले स्तरों तक काम करने वालों तक इसे विस्तारित किया जाये। उपरोक्त उद्देश्य से ही क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला – ‘वार्तालाप’ की परिकल्पना की गयी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकासात्मक रिपोर्टिंग, सामाजिक अभिप्रेरक के रूप में मीडिया के दायित्व, आज के संदर्भ में मीडिया के समक्ष नई चुनौतियां और मीडिया कौशल उन्नयन जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करना है। साथ ही स्थानीय मीडिया के संदर्भ में सूचनाओं के प्रवाह को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए समुचित सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करना है। इसका प्रमुख उद्देश्य यह भी है कि इस कार्यक्रम के जरिये पीआईबी के क्षेत्रीय/शाखा कार्यालयों एवं जिला और उप-जिला स्तरों पर कार्य कर रहे पत्रकारों के बीच सीधा संबंध स्थापित किया जाये। इससे जिला और उप-जिला स्तरों पर कार्य कर रहे पत्रकारों के ई-मेल आईडी और टेलीफोन नंबरों के डाटा तैयार करने में भी पीआईबी को मदद मिलेगी। जिससे कि पीआईबी द्वारा जारी रिलीजों को उनतक सीधे भेजा जा सके और संबंधित विषयों पर उनके फीडबैक प्राप्त किए जा सके।