सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Vande Bharat Express Train: बिहार में पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने में कई बाधाएं, फिर से शुरू होगा ट्रायल

Vande Bharat Express Train: बिहार वासियों को पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन शुरू होने का पिछले काफी समय से इंतजार था। 26 जून को इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू होना था। लेकिन, अब फिर से एक बार इस ट्रेन को चलाने में बाधाएं आने लगी हैं। रे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 जून 2023, 04:38 AM (17 जून 2023) 516 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Vande Bharat Express Train: बिहार वासियों को पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन शुरू होने का पिछले काफी समय से इंतजार था। 26 जून को इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू होना था। लेकिन, अब फिर से एक बार इस ट्रेन को चलाने में बाधाएं आने लगी हैं। रेलवे ने 12 जून को इस ट्रेन का ट्रायल किया था। जिसके बाद इसे हरी झंडी भी मिल गई थी। लेकिन, अब इसमें कुछ खामियां आ गई है। जिस वजह से वापस से इसका ट्रायल शुरू होने वाला है।

OMG : 62 वर्षीय बुजुर्ग बना तीन बच्चों का पिता, दूसरी शादी करने के बाद घर में गूंजी किलकारी

Vande Bharat Express Train: एक रिपोर्ट के अनुसार पटना से रांची और रांची से पटना तक वंदे भारत ट्रेन के 756 किलोमीटर के ट्रायल रन में जगह-जगह खतरा दिखा। कई जगह इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। कई बार अचानक ट्रेन की गि धीमी करनी पड़ी। 12 जून को ट्रायल रन में आई दिक्कतों और खतरों को निरीक्षण दल ने जोन को बताया है। पटना आने के बाद ट्रेन के इंजन पर खून के धब्बे भी बिखरे मिले थे। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद एक जगह ट्रेन जानवर से टकरा गई।

खूबसूरत लुटेरी हसीना ने लूटे करोड़ो रूपये और कितनों को हनीट्रैप में फंसाया!

वहीं, जोन को मिली प्राथमिक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पटना से रांची के बीच ट्रैक पर जानवर से लेकर आदमी तक टहलते हैं। रेलवे की भाषा में जगह-जगह सीआरओ (काउ रन ओवर) प्रोन जोन और एमआरओ (मैन रन ओवर) प्रोन जोन घोषित किया गया है। सेमी हाइस्पीड ट्रेन की राह में पहली बाधा पटना में मीठापुर पुल के पास मिली, जहां लोग ट्रैक पर बैठे मिले। पीजी लाइन पर तारेगना के पास अवैध लेवल क्रासिंग पर ट्रैक्टर और एक बाइक ट्रेन से टकराने से बची।

Baba Bageshwar Dham: बड़े विवादों में फंसी बाबा धीरेंद्र शास्त्री से शादी की इच्छा रखने वाली MBBS छात्रा शिवरंजनी, जानिए मामला!

हालांकि, गेट लॉकिंग सिस्टम को बेहतर किया जाएगा वंदे भारत के गेट लॉकिंग सिस्टम से भी परेशानी बढ़ सकती है। इसके गेट को कोई भी खोल सकता है। गार्ड इसे अपने कंट्रोल पैनल से लॉक कर सकते हैं। यह भी देखा गया है कि अगर कोई नकली चाभी का इस्तेमाल कर ट्रेन का गेट खोल दे तो गार्ड को उस जगह पर पहुंचकर गेट को ठीक से लॉक करना होगा। ट्रायल के दौरान कुछ जो खामियां मिली है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा और वापस से इसे पटरी पर लाने की कोशिश की जाएगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!