शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

UPSC Result: RJD नेता ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल, ‘बिहार ऐसा राज्य है जहां 3 साल का स्नातक 4 से…’

UPSC Result: बिहार में इन दिनों यूपीएससी परिणामों की काफी चर्चा हो रही है। जिसके बाद आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने ट्वीट करके शिक्षा विभाग पर निशाना साधा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां तीन साल का स्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 मई 2023, 08:22 PM IST (26 मई 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 02:06 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

UPSC Result: बिहार में इन दिनों यूपीएससी परिणामों की काफी चर्चा हो रही है। जिसके बाद आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने ट्वीट करके शिक्षा विभाग पर निशाना साधा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां तीन साल का स्नातक चार से पांच साल में और दो साल का स्नातकोत्तर तीन से चार साल में पूरा किया जाता है।

बिहार का स्कूल बना अखाड़ा, क्लास में लड़ पड़ीं दो टीचर, फिर खेत में उठा-उठाकर पटका

वहीं, सुधाकर सिंह ने कहा कि यूपीएससी के परीक्षा में सफल (UPSC Result) हुए बिहारी छात्रों के सफल होने में बिहार की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था का कितना योगदान हैं? हर साल की भांति इस साल भी बिहार के छात्र-छात्राओं का संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में विपरीत परिस्थितियों में अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा. इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. परन्तु, क्या संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बिहार के छात्र-छात्राओं की सफलता, बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मापने का पैमाना हो सकता है? जवाब है नहीं।

Bihar Government: सीएम नीतीश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, अदालत में इन 3 मामलों के फैसलों को लेकर घिरी बिहार सरकार

UPSC Result: आरजेडी नेता ने कहा कि राज्य से एक बार बाहर निकल जाने पर प्रतिभाशाली छात्र वापस बिहार नहीं के बराबर लौटते हैं, जिसका खामियाजा राज्य के विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. राज्य को चलाने के लिए विभिन्न तरीके के कार्यों के लिए स्किल्ड एवं कमिटेड लोगो की जरूरत होती है, लेकिन उस तरह के प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता नहीं होने से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित लोगो की भारी कमी है, जिसका खामियाजा यह है कि जितना प्रशिक्षित लोगों की आवश्यकता है उतना लोग उपलब्ध नहीं है.