आरा:- सुबह में 11:00 बजे ए.टी.एफ. भोजपुर का विधिवत उद्घाटन वर्चुअल मोड में किया गया। भारत सरकार के समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में पूरे भारत वर्ष में 25 ए.टी.एफ. का उद्घाटन श्री अमित शाह माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के कर-कमलों द्वारा डॉ. वीरेंद्र कुमार माननीय समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ज्ञातव्य हो कि करीब दो साल पहले भोजपुर जिला के नशा मुक्ति केंद्र को इसकी कार्यप्रणाली एवं सक्रिय कार्य क्षमता को परखने के उपरांत ए.टी.एफ. का दर्जा प्राप्त हुआ था। अब भोजपुर जिला में नशा मुक्ति का कार्य ए.टी.एफ. के बैनर के तहत् किया जाएगा। इसके बाद नशा मुक्ति के लिए फिलहाल 10 शैय्या की जगह 50 शैय्या का नशा मुक्ति वार्ड होने की संभावना बढ़ गई है, साथ ही साथ मरीजों के सुविधाओं में इजाफा होगा, सभी प्रकार की दवाओं से सुसज्जित होगा एवं प्रशासन की दृष्टि निरंतर नशा मुक्ति केंद्र की ओर बनी रहेगी, समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी। भोजपुर जिला में बढ़ते हुए नशा करने वाले मरीजों की बढ़ोतरी को देखते हुए एक साकारात्मक क़दम उठाए जाने की संभावना बढ़ गई है। चूंकि पूरे बिहार में भोजपुर ही एकमात्र जिला चयनित हुआ है, यह भोजपुर निवासियों के लिए बड़े हर्ष की बात है। नशा मुक्ति का सुदृढ़ीकरण एवं सुसज्जित बनाये जाने की संभावना बढ़ गई है। नशा करना केवल मरीज का ही नुक़सान नहीं है अपितु उसके परिवार के लिए भी बड़ा लाभकारी साबित होगा। नशा करना हमारे राष्ट्र का बहुत बड़ा नुक़सान है, इस बात के बाबत भारत सरकार के समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने *”नशा मुक्त भारत अभियान”* का मुहिम चलाई है और मानवता के दृष्टिकोण से हम सभी का फ़र्ज़ बनता है कि हम अपने समाज में कुरितियों को जड़ से मिटाएं।
आज इस उद्घाटन के अवसर पर श्री विक्रम वीरकर उप विकास आयुक्त, के द्वारा एक.टी.एफ के प्रवेशद्वार पर लाल रिबन काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को सफलीभूत किया साथ ही साथ डाॅ. प्रवीण कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी, ए.टी.एफ. भोजपुर एवं श्री नीतीश कुमार, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा इकाई को सुदृढ़ीकरण के लिए मार्ग दर्शन दिया। उप विकास आयुक्त ने नशा मुक्ति वार्ड का निरिक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजों से रूबरू हुए और वार्ड को सुसज्जित करने और अतिरिक्त अनावश्यकता को पूर्ती हेतु दिशानिर्देश जारी किए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के अतिरिक्त प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. नरेश प्रसाद, ए. सी. एम. ओ. डॉ. के. एन. सिन्हा, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई श्री विनोद कुमार ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ ही साथ डाॅ. प्रवीण कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी ए.टी.एफ. मौजूद थे। उद्घाटन समारोह की भव्यता को देख सभी ने कार्यक्रम को खूब सराहा।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!