आरा:-भोजपुर जिले में गणतंत्र दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया।जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों,सरकारी कार्यालयों,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थानों,पुलिस थानों आदि में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय तिरंगा झंडा फहराया गया।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित हुआ जहां भोजपुर के जिलाधिकारी राज कुमार ने झंडोतोलन किया।झंडा फहराने के पूर्व जिलाधिकारी ने परेड की सलामी ली।आरा के राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय और डॉ. नेमीचंद शास्त्री बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य समारोह में राष्ट्रगान गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर एसपी प्रमोद कुमार यादव,आरा सदर एसडीओ ज्योतिनाथ शाहदेव, एडिशनल एसपी हिमांशू समेत सभी कार्यालयों के पदाधिकारी और जिले के गणमान्य लोग शामिल थे।
गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राज कुमार ने जिले में विकास से जुड़े चल रहे कार्यों की चर्चा की और जिलेवासियों को भरोसा दिलाया कि उनके विकास को लेकर चल रहे कार्यों में जिला प्रशासन का बढ़ चढ़ कर सहयोग रहेगा।सबको न्याय के साथ विकास का लाभ मिलेगा।उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं से जिले के हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस को पूरा देश राष्ट्रीय पर्व की तरह मना रहा है।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में कुलपति प्रो.शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने भारतीय तिरंगा फहराया।उन्होंने शिक्षको,छात्रों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद लागू हुए संविधान की रक्षा के लिए हम सभी देशवासी अपने प्राणों की बाजी लगा देंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और परीक्षा कैलेंडर को जल्द से जल्द पटरी पर ला दिया जाएगा और इसके लिए युध्दस्तर पर काम शुरू हुआ है।
आरा नगर निगम में नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती इंदु देवी ने भारतीय तिरंगा फहराया।उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिस उम्मीद से आरा की जनता ने उन्हें अप्रत्याशित वोटों से जिताया है वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।उन्होंने कहा कि आरा का सम्पूर्ण एवं सर्वांगीण विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है।(गणतंत्र दिवस पर भोजपुर)
जिले में हर्षोल्लास के साथ लहराया तिरंगा लोगों ने मनाया राष्ट्रीय पर्व
सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड प्रमुखों ने झंडोतोलन किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के कोइलवर प्रखण्ड स्थित बहियारा गांव के आवास पर उनके पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुरेन्द्र सागर ने भारतीय तिरंगा झंडा फहराया।
गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लम्बे संघर्ष और देशभक्तों की शहादत के बाद 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के उपरांत देश मे 26 जनवरी 1950 को देश का अपना गणतंत्र लागू हो गया।तब से इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रुप मे देशवासी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं।उन्होंने देश की आजादी में शहीद हुए वीर सपूतों को नमन किया।
आरा शहरी क्षेत्र के एचडी जैन कॉलेज में प्राचार्य प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह,महाराजा कॉलेज और एमएम महिला कॉलेज में प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्या प्रो.आभा सिंह,तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. सुनीता राय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय तिरंगा झंडा फहराया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे जिले में उत्साह और उमंग का वातावरण कायम रहा।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!