गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामवृक्ष यादव जी को दी गयी श्रृद्धांजलि..

गाजीपुर l समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामवृक्ष यादव जी को आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर जनता के दर्शन हेतु रक्खें गये पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जून 2022, 06:59 PM IST (6 जून 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:24 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

गाजीपुर l समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामवृक्ष यादव जी को आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर जनता के दर्शन हेतु रक्खें गये पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने रामवृक्ष जी को महान नेता बताते हुए कहा कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन का सफर शुरू करने वाले सरजू पांडे के अनन्य सहयोगी रहे रामवृक्ष जी का जीवन संघर्षों से भरा था । वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे ।इंदिरा जी की तानाशाही नीतियों के खिलाफ एवं लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करते हुए आपातकाल में वह 19महीने तक सेन्ट्रल जेल नैनी में बंद‌ रहे ।

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से सैद्धांतिक मतभेदों के चलते वह किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के साथ होकर भारतीय क्रान्ति दल में शामिल हो गए। आगे चलकर वह मुलायम सिंह जी के साथ हो लिए और जीवन के अन्त तक समाजवादी पार्टी के सदस्य बने रहें। वह सरलता और सादगी के पर्याय थे । वह सदैव गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे। श्रृद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमेरिका यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय,अरुण कुमार श्रीवास्तव,रामवचन यादव, दिनेश यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रामनारायन यादव, सदानंद यादव,राजेंद्र यादव,अवधेश यादव, गोपाल यादव, चन्द्रेश्वर यादव, रामाशीष यादव, संतोष यादव,पारस यादव, राजीव यादव रामलाल प्रजापति, विजय शंकर यादव, द्वारिका यादव,अपरवल यादव आदि थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.