मंगलवार, 3 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

मोटे अनाज आहार के रूप में लेने को  की गई प्रेरित।

मीडिया दर्शन/ संझौली (रोहतास)– पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा बीडीओ ने किया रथ को रवाना।      मिली जानकारी अनुसार समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार पटना के दिशा निर्देश के आलोक में स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सितंबर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2023, 10:00 PM IST (23 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 08:52 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/ संझौली (रोहतास)– पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा बीडीओ ने किया रथ को रवाना।
     मिली जानकारी अनुसार समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार पटना के दिशा निर्देश के आलोक में स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जाना है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के उदयपुर पंचायत भवन पर जुटे आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लोगों को पोषण आहार लेने के प्रति जागरूक किया गया।
 राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का भब्य तरीके से आयोजन किया गया।
समाज कल्याण विभाग के गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रीय पोषण माह के 7 थीम स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण स्तर में सुधार हेतु जागरूकता,

कवि दिनकर सच्चे अर्थों में देशभक्त, राष्ट्रकवि एवं वीर रस के क्रांतिकारी कवि थे – किरण देव यादव*

मेरी माता मेरा देश अभियान, एनीमिया प्रबंधन पर परीक्षण, उपचार, परामर्श एवं चर्चा, जनजातीय क्षेत्रों में पोषण संवेदीकरण हेतु उन्मुखीकरण व परामर्श, केवल स्तनपान एवं ऊपरी आहार जैसी  विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।  इस दौरान गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप सामग्री के रूप में श्रृंगार, फल, सब्जी, अनाज एवं मिलेटस देकर पोषण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए गोद भराई किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण युक्त आहार लेने के संबंध में जानकारी दी गई।

सेविकाओं के द्वारा मडुआ के पुआ, मडुआ के रोटी, बाजरा रोटी, सावा खीर, कोदो की खिचड़ी, मकई दाना का चाट एवं छोला जैसे विभिन्न व्यंजन बनाये गए थे। उपस्थित लोगों ने चखा स्वाद। मौके पर बीडीओ सैयद सरफ़राजुदिन अहमद, प्रखण्ड प्रमुख , बीसीएम रीमा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका ज्योति कुमारी, प्रखण्ड समन्वयक (स्वच्छता) किरण कुमारी आदि मुख्य रूप से थे।