शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

तिलौथू। पोषण माह अभियान की हुयी समीक्षा बैठक निकाली गयी रैली

तिलौथू : प्रखंड मुख्यालय में पोषण माह अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 न्यू एरिया तिलौथू में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुशीला कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. पोषण माह अभियान के तहत होने वाली गतिवि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 सितंबर 2022, 07:04 PM IST (12 सितंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:32 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तिलौथू : प्रखंड मुख्यालय में पोषण माह अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 न्यू एरिया तिलौथू में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुशीला कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. पोषण माह अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुशीला कुमारी द्वारा दिया गया।  बता दें की 1 से 30 सितम्बर तक पोषण माह अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत 1 से 11 सितम्बर तक की गतिविधियों की समीक्षा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा किया गया। साथ ही अगले एक पखवारे की रणनीति पर चर्चा करते हुए गतिविधियों के आयोजन हेतू गाईडलाईन जारी किया गया। इसकी जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया की गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों में कुपोषण दूर करना है। इसलिए गतिविधियों के आयोजन में गर्भवती महिलाओं सहित बच्चों के परिजनों,

Read also :  चेनारी : सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया

नवविवाहिता महिलाओं और उनके परिजनों को केंद्र पर बुलाकर गतिविधियों में शामिल कराने, गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से सही पोषण के हुनर सिखाने की जिम्मेदारी तय की जाती है। बैठक के बाद तिलौथू के न्यू एरिया आंगनवाड़ी केंद्र के क्षेत्र में रैली निकाली गई जिसमें पोषण के पांच सूत्रों पर प्रकाश डाला गया और पोषण जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। समीक्षा बैठक एवं पोषण रैली में मीरा, आनंदी, रीना, सुमन, मंजू, मनोरमा, पुतुल, सुधा, सरिता, सीमा, मीना, उषा, निर्मला, रागिनी, जुली, तहसीन ,मोबिना, गंगोत्री, ममता, अर्चना सहित कई सेविकाओं के अलावे एनजीओ सेंटर फाॅर कैटलाईजिंग चेंज की प्रखंड समन्वयक आशा सिंह, पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी और कामिनी शामिल रहीं।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।