सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

इंट्री और एक्जिट पॉइंट पर रहेगी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

बेगूसराय: जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दिनांक 16 फरवरी, 2023 को जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री, बिहार के समाधान यात्रा के मद्देनजर बछवाड़ा प्रखंड परिसर सहित अन्य संबंधित स्थलों पर की जा रही आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 फरवरी 2023, 01:38 PM (8 फरवरी 2023) 738 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय: जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दिनांक 16 फरवरी, 2023 को जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री, बिहार के समाधान यात्रा के मद्देनजर बछवाड़ा प्रखंड परिसर सहित अन्य संबंधित स्थलों पर की जा रही आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने ठाकुरबाड़ी मैदान परिसर में कराए जा रहे हैलीपेड निर्माण, मैदान परिसर में बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि से संबंधित कार्यों का जायजा लेने के उपरांत बछवाड़ा प्रखंड परिसर अंतर्गत स्थित पुराना प्रखंड कार्यालय भवन, प्रखंड सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र, पंचायत सरकार भवन, पशुपालन कार्यालय, कृषि विभाग, बीआरसी सहित परिसर स्थित विभिन्न अन्य कार्यालयों एवं परिसर से संलग्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी की जा रही आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों का अपने-अपने कार्यों में प्रगति लाते हुए ससमय सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने परिसर अंतर्गत स्थित विभिन्न विभागों से संबंधित भवनों की समुचित साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं अन्य साज-सज्जा, साइनेज निर्माण, विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं पर आधारित होर्डिंग्स / फ्लैक्स के संस्थापन एवं वॉल पेंटिगं आदि का कार्यों को भी ससमय पूर्ण करने के साथ-साथ मुख्य कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉलों के संस्थापन हेतु तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग स्थल, इंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट आदि के संबंध में भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा, एएसडीएम, तेघड़ा, डीसीएलआर, तेघड़ा वरीय उप समाहर्तागण, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण, डीपीओ (एसएसए), डीपीएम (जीविका), डीपीएम (मनरेगा), प्रखंड विकास पदाधिकारी, बछवाड़ा, अंचलाधिकारी, बछवाड़ा, एमओआईसी, बछवाड़ा, जिलाध्यक्ष (जदयू) सहित अन्य प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!