गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ जलयात्रा के लिए पांडेपुर में शामिल होंगे बीस हजार श्रद्धालु भक्त

मीडिया दर्शन शाहपुर :  पांडेपुर मे पवित्र धर्मावती नदी के तट पर श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी के सानिध्य होने वाले श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की जलभरी यात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी। सोमवार की सुबह से ही धर्मावती नदी के तट पर बने यज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 अप्रैल 2022, 11:52 AM IST (4 अप्रैल 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन शाहपुर :  पांडेपुर मे पवित्र धर्मावती नदी के तट पर श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी के सानिध्य होने वाले श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की जलभरी यात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी। सोमवार की सुबह से ही धर्मावती नदी के तट पर बने यज्ञ स्थल से जलयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे। मुख्य आयोजक सह उद्योगपति अखिलेश पांडे व मुख्य संरक्षक मनजी पांडे ने बताया कि महायज्ञ के जलयात्रा में बीस हजार श्रद्धालु भक्तो के शामिल होंगे। साथ ही भव्य शोभायात्रा में दर्जन भर हाथी, डेढ़ सौ से ज्यादा घोड़े, 50 से ज्यादा ऊंट के साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलाकार शामिल होंगे, जो यज्ञस्थल पर पहुंच गए है। (श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ जलयात्रा)
श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी
श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी
जलयात्रा के लगभग पंद्रह-बीस किलोमीटर के मार्ग में शामिल होने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए पूरे जलयात्रा के मार्ग पर मुख्य कार्यकर्ता सोनू पांडे के नेतृत्व में चार सौ स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। जलयात्रा पांडेपुर स्थल से शुरू होकर भैसहा टोला, बरिसवन, हरिहरपुर, सेमरिया, नरगदा, बिलौटी, प्राचीन कुंडवा शिव मंदिर, शाहपुर, सहजौली, लिलारी, गोपालपुर एवं रतनपुरा होते हुए पवित्र धर्मावती नदी के तट पर पहुंचेगी। जहां से श्रद्धालु भक्त अपने-अपने कलश में नदी के पवित्र जल को भरकर यज्ञ स्थल पर बने विशालकाय 51 कुंडीय पाच तल्ला यज्ञशाला में पहुंचेंगे। वही महायज्ञ की तैयारियो को लेकर आचार्य भी पहुंच चुके है। इधर महायज्ञ की जलयात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूरे यात्रा मार्ग पर किया जा रहा है। उसकी तैयारियों को लेकर शाहपुर थाना अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने यज्ञ स्थल क्षेत्र से लेकर पूरे मार्ग का जायजा लिया |(श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ जलयात्रा)