गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार के इस धरती ने उगला सोना! खुदाई में निकले चमकीले पत्थर और बहुत कुछ

पटना डेस्क: बिहार में कोयले के दो बड़े खदान मिलने के बाद अब बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के अलग-अलग गांवों में जमीन के अंदर सैकड़ों टन सोना सहित कई अन्य कीमती खनिज पदार्थ होने के संकेत मिले हैं। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम द्वारा लग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 मई 2023, 01:23 PM IST (18 मई 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 04:17 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में कोयले के दो बड़े खदान मिलने के बाद अब बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के अलग-अलग गांवों में जमीन के अंदर सैकड़ों टन सोना सहित कई अन्य कीमती खनिज पदार्थ होने के संकेत मिले हैं। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम द्वारा लगातार चार दिनों से अलग-अलग तरह के बड़े-बड़े आधुनिक ड्रिल मशीनों से खुदाई कर सैंपल लिए जा रहे हैं।

खुशखबरी: बिहार के लोग होंगे मालामाल, निकलेगा सोने का भंडार

एक रिपोर्ट के अनुसार जमीन के अंदर से निकाले जा रहे सैंपल को धोने के बाद उसे सुखाया जा रहा है और सुखाने के बाद डिब्बों में पैक कर जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है। खुदाई के दौरान चमकीले पत्थर मिले हैं, जिससे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि इन गांवों में जमीन के नीचे सोने का खजाना दबा हुआ है। सोना प्राप्त करने के लिए ड्रिल मशीन के जरिए करीब 150 फीट तक खुदाई की गई है और अब 650 फीट तक खुदाई की जाएगी।

बिहार: दुल्हन ने जयमाला स्टेज पर दूल्हे को ठुकराया, कहा – इससे शादी नहीं करूंगी..

वहीं, खुदाई से निकल रहे पत्थर और मिट्टी को लैब टेस्ट के लिए जमा किया जा रहा है. कई महीनों से केंद्रीय और राज्य स्तर की भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण टीमें लगातार इस क्षेत्र का अध्ययन कर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा कि कटोरिया प्रखंड के गांवों में सोने का अपार भंडार मिल सकता है। खुदाई के दौरान निकल रहे पत्थरों की चमक भी अलग तरह की है। जीएसआई की टीम अलग-अलग जगहों से नमूने इकट्ठे कर रही है. चार दिनों से विभिन्न प्रकार की बड़ी-बड़ी ड्रिल मशीनों से खुदाई की जा रही है।