सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर चोरी करने का प्यास ।

चेनारी:- चेनारी प्रखंड राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच दो पर खुरमाबाद रोड के किनारे स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन चोरी का प्रयास असफल रहा। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जनवरी 2023, 03:30 PM (29 जनवरी 2023) 593 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चेनारी:- चेनारी प्रखंड राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच दो पर खुरमाबाद रोड के किनारे स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन चोरी का प्रयास असफल रहा। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है इस संबंध में वरीय प्रबंधक सत्य प्रकाश चक्रवर्ती ने बताया कि बैंक के वींडो के ग्रिल को काटकर चोर अंदर प्रवेश किए थे.लेकिन नकदी या किसी सामान की चोरी बैंक में नहीं हुई है। चोर सिर्फ सीसीसीटी कैंमरे के डीवीआर बाॅक्स को चुराकर लेते गए है।(ग्रामीण बैंक में सेंधमारी)

सीसीटीवी कैमरों को भी उनके द्वारा क्षमिग्रस्त किया गया है।

आसपास के ग्रामीणों के द्वारा बैंक के खिड़की के लोहे का रड़ तोड़े जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को दी मौके पर पहुंचे बैंक प्रबंधक ने बताया कि अपने कर्मचारियों के साथ खोलने के लिए आया तभी देखा तो मेनगेट के बगल का खिड़की का लोहों का रड टूटा हुआ है उसके बाद हम लोग बैंक परिषद में जाकर देखा सब कुछ ठीक-ठाक था। प्रबंधक कार्यालय के एक खिड़की का लोहे का रंग टूटा हुआ था. अज्ञात चोरों के द्वारा अंदर घुसकर चोरी का प्रयास किया गया है अज्ञात चोरों के द्वारा सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को लेकर भाग गए हैं अलमारी को तोड़ने का प्रयास किए हैं लेकिन वह असफल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थे घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक खुरमाबाद मेड डॉग स्पोर्ट्स की टीम भी पहुंची जहां डॉग के माध्यम से पुलिस के द्वारा सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है पुलिस बस इतना करी है कि इस संबंध में पुलिस अभी जांच करने के बाद ही कुछ बताया जाएगा.

रणजी प्लेट ग्रुप फाइनल का चैंपियन बना बिहार

इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि जीटी रोड खुरमाबाद गांव में मौजूद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया है लेकिन चोर चोरी करने में असफल रहे।बैंक परिषद से किसी प्रकार की कोई सामान गायब नहीं हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2020 में भी अज्ञात चोरों ने बैंक में चोरी करने का किया था प्रयास

राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 2 खुरमाबाद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में दिनांक 13.1.2020 को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया था उस समय भी अज्ञात चोरों के द्वारा सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किया गया था। विगत 2 वर्ष पहले स्थानीय थाने में भी अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी

घटनास्थल पर मौजूद चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर रात दिन सुचारू रूप से आवागमन होने के बावजूद भी इस बैंक में दूसरी बार अज्ञात चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, उन्होंने बताया कि इस बैंक में आस पास के ग्रामीण लोग पैसा जमा करते हैं कई लोग मजदूरी करके इस बैंक में अपना पैसा जमा करते हैं अगर बार-बार इस तरह की घटना घटती रही तो बैंक से लोगों का विश्वास उठ जाएगा उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले भी पहले भी विद्यालय के स्मार्ट रूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी व कंप्यूटर की चोरी की गई थी लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!