मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार में सीएम पद की दावेदारी को लेकर मचा संग्राम, अपने ही नेताओं से परेशान बीजेपी!

पटना डेस्क: बिहार में साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी बीजेपी ने अभी से ही शुरू कर दी है। बीजेपी अपने कई नेताओं को चुनाव को लेकर तैयार कर रही है और पहले ही ऐलान कर चुकी है कि साल 2025 में होने वाले चुनाव में वह अपना ख

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मई 2023, 12:57 PM (30 मई 2023) 442 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी बीजेपी ने अभी से ही शुरू कर दी है। बीजेपी अपने कई नेताओं को चुनाव को लेकर तैयार कर रही है और पहले ही ऐलान कर चुकी है कि साल 2025 में होने वाले चुनाव में वह अपना खुद का सीएम कैंडिडेट घोषित करेगी। लेकिन अब इस बात की खबर सामने आ रही है कि बिहार में सभी बीजेपी नेता सीएम बनना चाहते हैं और इसके लिए वह तैयारी भी कर रहे हैं।

अमेरिका में सजा शादी का मंडप, एमपी से पढ़े गए मंत्र, लैपटॉप पर सातों वचनों में बंधे पति-पत्नी

इस बीच भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने खुद को बिहार के सीएम पद का दावेदार घोषित कर दिया है। रूडी ने आज कहा कि 2025 में नीतीश-तेजस्वी से जो राजनैतिक लड़ाई होगी उसका नेतृत्व वे ही करेंगे। रूडी ने कहा कि मैं गरीबों का नेता हूं। इस देश में गरीबों की चिंता या तो मैं करता हूं या दिल्ली में बैठा प्रधानमंत्री करता है। दो साल बाद बिहार में गरीबों की लड़ाई होने वाली है। उसका नेतृत्व मैं ही करूंगा मेरे अलावा किसी की हिम्मत नहीं है कि वो इस आंदोलन का नेतृत्व कर सके।

Urfi Javed: अतरंगी कपड़े पहनकर सड़क पर उतरी उर्फी जावेद, फैंस के उड़े होश

हालांकि, रूडी ने अपने आप को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है, उससे किसी को नाराजगी नहीं है। लेकिन, जिस तरह से उन्होंने यह बात कहा कि किसी और में हिम्मत नहीं है कि वह बिहार का सीएम बन सके। इस बात से बीजेपी के बाकी नेता जरूर नाराज हो सकते हैं। वैसे भी बीजेपी नेतृत्व में अभी तक बिहार में सीएम पद की उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

OMG: सुहागरात के अगले दिन दूल्हे ने बंद कर लिया दरवाजा, फिर…

गौरतलब है कि बीजेपी यह ऐलान कर चुकि है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर मैदान में उतरेगी। राजीव प्रताप रूडी पार्टी के सामने अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आनंद मोहन की रिहाई प्रकरण में भी राजीव प्रताप रूडी ने पार्टी से अलग लाइन लेकर रिहाई का स्वागत किया था। रूडी ने हत्या के जुर्म में सजा काट रहे प्रभूनाथ सिंह की रिहाई की मांग की थी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!