दरभंगा : लहेरियासराय पंडासराय दरभंगा स्थित सदियों से चली आ रही परम्परा निसान एवं ताजिया का मिला करते हुए आ रहा है इसमें हिन्दू मुस्लिम मिल कर बढ़ चढ़ कर भाग लेते है और शांति सौहार्द के साथ मोहर्रम पर्व मनाते है जिला मिल्लत मोहर्रम कमेटी की ओर से सोमवार को नौंवी मोहर्रम पर मिलान का कार्यक्रम किया गया। इसमें खाजासराय,बिचला टोला,पंडासराय एवं खराजपुर,से अखाड़ों का जुटान हुआ। मंगलवार की देर शाम को पंडासराय मिलान चौक पर 10वीं मोहर्रम पर अंतिम कार्यक्रम होगा। इसमें किसी एक पक्ष की जीत व हार होती है। नौवीं पर अखाड़े की भीड़ इतनी थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची।
ताजिया मिलान में उमड़ी भीड़, दिया शांति का पैगाम
मोहर्रम के सन्दर्भ में बताया जाता है की मोहर्रम नवमी और दसवीं तारीख का इस्लाम में बड़ा महत्व है। मुस्लिम समाज मे इस दिन को एक खास रुप मे मनाया जाता है। इस दिन लोग दान भी करते हैं। मुहर्रम का महीना उर्दू कैलेंडर के मुताबिक पहला महीना है। इस्लाम में चार माह सबसे खास हैं जिसमें मोहर्रम भी आता है। इस माह को गम का महीना भी कहा जाता है,क्योंकि मोहर्रम की दसवीं तारीख को अल्लाह के आखिरी नबी के नवासे हुसैन की शहादत हुई थी। इसलिए,यह महिना हुसैन की शहादत का गवाह भी है। इस महीने की 9 और 10 तारीख को मुस्लिम समाज के लोग रोजा भी रखते हैं। हुसैन की याद मे महफिल भी सजाई जाती है। कई जगहों पर ताजिया का मिलान होता है
चौकी मिलान शांतिपूर्ण संपन्न
वही बाजे गाजे एवं पारंपरिक हथियारों के साथ चौकी मिलान जुलूस निकला इस मौके पर निकले जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। अंतिम सोमवारी एवं चौकी जुलूस एक ही दिन होने के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह दंडाधिकारी के मौजूदगी में पुलिस बल तैनात रहे। चौकी जुलूस में युवक या अली के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर जगह-जगह हुए नुमाइशसी खेलो को देखने के लिए भीड़ लगी रही। इस मैके पर पंडासराय मिलान चौक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अली असरफ फातमी,पूर्व विधायक फराज फातमी,पूर्व पीपी,सह जिला शांति समिति सदस्य श्याम किशोर प्रधान,वार्ड 48 पूर्व पार्षद,सह,जिला शांति समिति सदस्या रीता सिंह,पूर्व एमएलसी प्रतियाशी सह,राजद नेता उदय शंकर यादव,जिला शांति समिति सदस्य अशोक नायक,नथुनी पासवान,भनटू गुप्ता,उपेंद्र प्रधान,पप्पू पूर्वे, सुनील कुमार पप्पू महासेठ,मौजूद थे जिसका स्वागत दरभंगा जिला मिल्लत मोहर्रम कमिटी के मो0 सदीक,भारती,मो0 मुर्तजा,मो0 कमरे आलम,आस मोहम्द,पूर्व मुखिया,मो0 मोईन,मो0 मोशिम,मो0 शमीम उर्फ शम्मो,पीर मोहम्द,मो0 अजीउल,गुड्डू राज,मो0 शौकत अली,द्वारा माला हरे रंग के चादर से सम्म्मनित किया गया।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!