भभुआ(कैमूर): कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस की बर्बरता की शिकायत लेकर पीड़ित और स्थानीय लोग 5 से 6 दिन तक लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं तथा आरोपी थानध्यक्ष पर कारवाई कि मांग कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई जाँच या कार्रवाई की सूचना का चु -चाँ भी सुनाई नही दे रहा है, जिससे पीड़ित काफी हताश और निराश है, मंगलवार को पीड़ित और स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य लोग न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक कैमूर राकेश कुमार के कार्यालय समाहरणालय भभुआ पहुँचे जहाँ आरोपी दुर्गावती थानाध्यक्ष के द्वारा किए गए बर्बर कार्रवाई की गाथा सुनाकर न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने मामले की जाँच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां फैज़ अहमद को सौंप दिया तथा पीड़ित का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया, वहीँ मामले का रिपोर्ट 2 दिन के अंदर देने का निर्देश दिया।(दुर्गावती पुलिस की बर्बरता)
क्या है आरोप
दुर्गावती में 26 जुलाई कि दोपहर करीब 12 बजे एक कोचिंग संस्था के पास से एक छात्रा की साईकिल चोरी हो गई थी, इसी दौरान एक सब्जी विक्रेता फिरोज फारुकी सब्जी बेचकर अपने घर जा रहा था, साईकिल चोरी की शिकायत पर पास के मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सब्जी विक्रेता को चोरी वाले स्थान से जाते देखा गया जिसके बाद शक के आधार पर सब्जी विक्रेता को थाना ले जाकर पुलिस ने तीन दिन तक थाने में रखा और पैर बांधकर लटकाकर तथा मुँह के बल लेटाकर थर्ड डिग्री अपनाते हुए बेरहमी से पिटाई कि गई और अंत में जख्मी हालत में 28 जुलाई को छोड़ दिया गया, पीड़ित के शरीर के कई सारे मारपीट के निशान भी दिखाया जा रहा है, वहीँ साईकिल चोरी का मामले में शिकायतकर्ता के द्वारा स्थानीय लोगों के द्वारा समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया, जिसका थाने में कोई मामला भी दर्ज नहीं किया गया। वहीँ इसी बिच मामले कि पैरवी करने पहुंचे स्थानीय सावठ पंचायत के मुखिया गुड्डू सिंह के द्वारा थाना में जाकर पकडे गए युवक के निर्दोष होने कि बात कही गई लेकिन थानाध्यक्ष के द्वारा उन्हें भी जेल में ढकने कि धामी देने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद पीड़ित डीआईजी शाहाबाद के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज किया गया, जिसके बाद मंगल को एसपी कैमूर के कार्यालय पहुंचकर जाँच कर कारवाई की मांग की गई।
बोले पुलिस उप महानिरीक्षक
इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद क्षत्रनील सिंह ने बताया की एसपी कैमूर इस मामले की जाँच के लिए एसपी कैमूर को निर्देश दिया गया है।
डीएसपी मोहनियां को जाँच का आदेश दो दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश : एसपी कैमूर
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कैमूर राकेश कुमार ने बताया कि दुर्गावती थानाध्यक्ष कि शिकायत की गई है जिसकी जाँच के लिए उन्हें डीएसपी मोहनियां के पास बयान दर्ज कराने भेजा गया है, जहाँ डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि पीड़ित का बयान दर्ज कर दो दिन में जाँच रिपोर्ट सौंपे।
मामले में लीपापोती की हो रही कोशिश : पीड़ित और मुखिया
कैमूर: पुसौली के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, घर से बाजार करने निकला था मृतक, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
वहीँ इस संबंध में पीड़ित फिरोज और स्थानीय मुखिया गुड्डू सिंह ने कहा कि इस आधुनिक युग में भी एक बड़ी पुलिसिया जुल्म के बाद कार्रवाई नही होना पुलिस द्वारा सामनवादी रवैया और न्याय व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है, ऐसे कैसे कोई पुलिस पर विश्वास करेगी, उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारीयों द्वारा मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है, फ़िलहाल एसपी कैमूर से न्याय कि गुहार लगाया गया है अब देखना है क्या कारवाई कि जा रही है।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!